Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और संदीप विवाद पर बंटे यूजर्स, पूछा- महिला से नफरत या गलतफहमी?
Deepika Padukone Controversy: दीपिका पादुकोण का नाम लिए बगैर उन पर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने संगीन इल्जाम लगाए हैं। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंटी हुई है। आइए जानते हैं यूजर्स क्या कह रहे हैं?
विस्तार
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म 'स्पिरिट' का मामला बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में यह खबर सामने आईं कि फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण कथित तौर पर बाहर हो गई हैं। बताया जाता है कि दीपिका की फीस की मांग और दूसरी चीजें पूरी न किए जाने के बाद वह फिल्म से बाहर हो गई हैं। हालांकि फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा दीपिका की हरकतों से बहुत नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दीपिका के खिलाफ एक पोस्ट की है। इस मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंटी हुई है।
संदीप ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?
संदीप ने दीपिका का नाम लिए बिना एक्स पर पोस्ट में लिखा 'जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो उस पर 100 फीसद भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा समझौता होता है लेकिन जो तुमने किया, उससे तुमने खुद को डिस्क्लोज कर दिया। क्या एक युवा अभिनेत्री को नीचा दिखाकर मेरी कहानी को बाहर करना- क्या यही तुम्हारे फेमिनिज्म की परिभाषा है? एक फिल्मकार के तौर पर मैं अपनी कला में सालों की मेहनत लगाता हूं और मेरे लिए फिल्म बनाना सब कुछ है। तुमने उसे समझा नहीं, तुम कभी समझोगी भी नहीं। ऐसा करो... अगली बार से पूरी कहानी बोलना। क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता है।'
When I narrate a story to an actor, I place 100% faith. There is an unsaid NDA(Non Disclosure Agreement) between us. But by doing this, You've 'DISCLOSED' the person that you are....
— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) May 26, 2025
Putting down a Younger actor and ousting my story? Is this what your feminism stands for ? As a…
अब फिल्म निर्माता संदीप वांगा की पोस्ट पर कई यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स तो संदीप के समर्थन में हैं तो कुछ यूजर्स उनके इस कदम की आलोचना कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है 'संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण को जवाब दिया है। साहसी आदमी'
Sandeep Reddy vanga replied to Deepika Padukone pr.... Gutsy man 💥💥💥💥#dirtyPRgames pic.twitter.com/BNEpX7X5jd
— Nikhil-Gill77 🚩 (@nikhil_balaka) May 26, 2025
एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'इस बात ने वांगा को परेशान किया होगा। उनकी कुछ जरूरतें थीं, वह उन जरूरतों को पूरा नहीं कर सकीं। कोई बात नहीं, ऐसा होता है, आगे बढ़ो, लेकिन ये पीआर हिट... बहुत ही खराब कदम है। दीपिका प्रभास की तरह सिनेमाघरों को नहीं भर सकतीं। इसलिए उनके साथ प्रभास की तरह व्यवहार नहीं किया जा सकता।'
This is what must’ve irritated vanga. He had certain requirements, she couldn’t meet those requirements. It’s alright, shit happens, move on.
— Cinemama (@cinemama24) May 26, 2025
But these PR hits…terrible move. Deepika can’t fill theatres like Prabhas, hence she wont the treated like him. It’s that simple. pic.twitter.com/JPXuuBo5zg
एक यूजर ने दीपिका का बचाव किया है और लिखा है 'तो वांगा एक ऐसी अभिनेत्री चाहते थे जिसका वे शोषण कर सकें और कम पैसे दे सकें? दीपिका पादुकोण आप हमेशा सुपरस्टार रहेंगी।'
Its not only about Deepika. It's about certain male producer's director's who treat female actresses like they don't deserve respect. Where Deepika is know for her brilliant work, mr vanga is someone who I know throughout movie which I am ashamed exist in Bollywood.
— 𝐚𝐩𝐮𝐫𝐯𝐚🩷 (@theUnsungTweety) May 27, 2025
एक यूजर ने दीपिका का बचाव करते हुए लिखा 'वांगा और उनके पीआर पिछले कुछ दिनों से दीपिका पर हमला कर रहे हैं, क्योंकि उनका अहंकार एक महिला की मांगों और उनकी फिल्म को अस्वीकार करने को बर्दाश्त नहीं सका।'
Vanga and his pr has been attacking Deepika for days now all because his ego couldn't handle a woman making demands and rejecting his film. Mind you, he approached her TWICE and now he's crying when his dirty pr game backfired and gets a taste of his own medicine🤣 Cry harder! https://t.co/H0EZ52ZTQb
— OHANA🌺 (@Glitterycrazen) May 26, 2025
दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया
आपको बता दें कि 22 मई को मीडिया में खबरें आईं थीं कि दीपिका ने 6 से ज्यादा घंटे शूटिंग और दूसरे बदलावों की वजह से ज्यादा पैसे मांगे थे। इसके बाद फिल्म से कथित तौर पर दीपिका बाहर हो गईं। दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद फिल्म में लीड रोल के लिए तृप्ति डिमरी को लिया गया है।