{"_id":"5abfe6e34f1c1ba8618b4b32","slug":"soha-ali-khan-reveals-bitter-reality-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सोहा अली खान का बड़ा बयान, बोली- मोटी चमड़ी वाले ही बने हिस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सोहा अली खान का बड़ा बयान, बोली- मोटी चमड़ी वाले ही बने हिस्सा
Sun, 01 Apr 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 01 Apr 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोहा अली खान ने शुक्रवार को 'द मिस फेमिना 2018' के ग्रांड फिनाले में शिरकत की। इस दौरान एक सवाल के जवाब में सोहा अली खान ने यंगस्टर्स के सामने इंडस्ट्री का काला सच खोलने की कोशिश की।
2 of 4
सोहा से जब पूछा गया कि मॉडल्स को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, तो उनका जवाब था कि मैं मॉडलिंग के बारे में बहुत कुछ नहीं कह सकती लेकिन एक्टिंग के बारे में कुछ बताना चाहूंगी। सोहा के अनुसार बहुत संवेदनशील लोगों को बॉलीवुड में नहीं आना चाहिए।
3 of 4
सोहा ने इंडस्ट्री के अपने अनुभवों के आधार पर कहा कि, 'यहां आपको ढेर सारी आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं, और इसलिए आपकी चमड़ी मोटी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया पर आपके बारे में हर प्रकार की बयानबाजी होती है। अगर आप बहुत संवेदनशील हैं तो ऐसे बयान पढ़ते ही आप टूट जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : hh
‘पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस’ की लेखिका और अभिनेत्री सोहा अली खान का मानना है कि बहुत संवेदनशील लोगों को बॉलीवुड में नहीं आना चाहिए। सोहा फिलहाल तिग्मांशू धूलिया निर्देशित फिल्म ‘साहेब, बीवी और गेंगस्टर 3’ में संजय दत्त, जिम्मी शेरगिल, माही गिल और चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म जुलाई 2018 में सिनेमाघरों में आ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।