सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   63 year old actor Radikaa Sarathkumar Thaai Kizhavi Tamil film worldwide box office collection

63 साल की उम्र में राधिका सरथकुमार ने रचा इतिहास, 'थाई किझवी' ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपये

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 10 Mar 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Radikaa Sarathkumar Thaai Kizhavi Collection: राधिका सरथकुमार की फिल्म 'थाई किझवी' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने दुनियाभर में करोड़ों की कमाई कर कमाल कर दिया है।

63 year old actor Radikaa Sarathkumar Thaai Kizhavi Tamil film worldwide box office collection
फिल्म 'थाई किझावी' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

63 साल की उम्र में राधिका सरथकुमार ने अपने अभिनय से कमाल कर दिखाया है। उनकी तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'थाई किझावी' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म बिना किसी पुरुष कलाकार के सफल हुई है। 

Trending Videos

50 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
यह सफलता इसलिए खास है क्योंकि तमिल सिनेमा को इस साल कोई बड़ी हिट फिल्म की जरूरत थी और यह फिल्म बिना किसी बड़े हीरो के आई है। Sacnilk के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'थाई किझवी' का अब तक का कलेक्शन
पहले दिन भारत में 'थाई किझवी' ने 2.65 करोड़ रुपये कमाए। वीकेंड में कमाई बहुत बढ़ी और शनिवार को 5 करोड़ और रविवार को 6.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। बाकी दिनों में भी रोज 1.7 करोड़ से ज्यादा कमाई होती रही। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा। वहीं इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

क्या है 'थाई किझवी' की कहानी?
फिल्म 'थाई किझवी' की कहानी गांव में रहने वाली एक 70 साल की अमीर औरत पावुनुथायी (राधिका सरथकुमार) के इर्द-गिर्द है। उनके तीन बेटे उनकी संपत्ति के लिए लड़ते हैं, जबकि वो बिस्तर पर लेटी रहती हैं। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खास बात यह है कि फिल्म में कोई बड़ा पुरुष स्टार नहीं है, फिर भी इतनी कमाई हुई। यह फिल्म शिवकुमार मुरुगेसन ने निर्देशित की है। इसे सुधन सुंदरम और अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने बनाया है। इस फिल्म में राधिका के अलावा सिंगम पुली, अरुल डॉस, बाला सरवनन, मुनीशकांत जैसे कलाकार हैं। 

फिल्म को लेकर राधिका की राय
राधिका सरथकुमार ने कहा कि अगर टिकट महंगे (1000-1500 रुपये) होते, जैसा बड़े हीरो वाली फिल्मों में होता है, तो यह फिल्म आसानी से 100 करोड़ कमा सकती थी। लेकिन यहां टिकट सिर्फ 150 रुपये के आसपास थे, इसलिए जनता पर कोई बोझ नहीं पड़ा। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से बहुत प्यार मिला है।


यह भी पढ़ें: गोपीचंद की 33वीं फिल्म में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री, जानिए निभाएंगी किसका किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed