गोपीचंद की 33वीं फिल्म में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री, जानिए निभाएंगी किसका किरदार
Gopichand 33rd Film Update: तेलुगु अभिनेता गोपीचंद की 33वीं फिल्म को लेकर निर्माताओं ने आज एक नया अपडेट जारी किया है। आज उनकी इस फिल्म से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है।
विस्तार
तेलुगु फिल्मों में अपनी एक्शन भूमिकाओं से सभी का दिल जीत चुके अभिनेता गोपिचंद जल्द ही अपनी 33वीं फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग जारी है। आज निर्माताओं ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें मुख्य अभिनेत्री के बारे में जानकारी दी गई है। जानिए कौन हैं यह अभिनेत्री?
फिल्म में हुई ऋतु वर्मा की एंट्री
अभिनेत्री ऋतु वर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। यही वजह है कि आज निर्माताओं ने उनकी आगामी फिल्म से उनका फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी करके प्रशंसकों को सरप्राइज कर दिया है। अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है कि ऋतु वर्मा अभिनेता गोपीचंद की 33वीं फिल्म का हिस्सा हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Srinivasaa Silver Screen (@srinivasaasilverscreenoffl)
ऋतु निभाएंगी खास किरदार
निर्माताओं ने आज फिल्म का एक खास पोस्टर जारी किया है। जिसमें ऋतु वर्मा धनुष से किसी पर निशाना साधते नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा,'अचूक निशाना। दमदार उपस्थिति।' इसके साथ ही निर्माताओं ने ऋतु को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही निर्माताओं ने यह भी जानकारी दी कि इस फिल्म में ऋतु 'सत्यावती' का किरदार निभाएंगी।
सत्यवती नाम की एक आदिवासी लड़की की भूमिका में ऋतु को लुक काफी दमदार दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर से पता चल रहा है कि इस फिल्म में उनका किरदार दमदार और प्रभावशाली होगा। गोपीचंद 33 एक बड़ी बजट की तेलुगु ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन संकल्प रेड्डी कर रहे हैं। यह फिल्म 7वीं शताब्दी की एक कम ज्ञात ऐतिहासिक घटना पर आधारित है, जिसमें गोपीचंद एक योद्धा की भूमिका में नजर आएंगे। श्रीनिवासा सिल्वर स्क्रीन बैनर के तहत बन रही इस फिल्म का पहला शेड्यूल कश्मीर में पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़ें: क्या 'टॉक्सिक' के डर से टली वरुण की फिल्म की रिलीज डेट? अब इस दिन रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'
कमेंट
कमेंट X