सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Will Always Be Very Special To Me Trisha Krishnan Old Statement Goes Viral Where She Praises Vijay

‘विजय हमेशा मेरे लिए बहुत खास रहेंगे’, तृषा कृष्णन का पुराना बयान हो रहा वायरल; एक्टर की जमकर कर रहीं तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 10 Mar 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Trisha Krishnan: एक्ट्रेस तृषा कृष्णन बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब उनका एक पुराना इंटर्व्यू खूब वायरल हो रहा है।

Vijay Will Always Be Very Special To Me Trisha Krishnan Old Statement Goes Viral Where She Praises Vijay
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

Trisha Krishnan And Thalapathy Vijay: बीते कुछ दिनों से तृषा कृष्णन और थलापति विजय के रिलेशनशिप में होने के रूमर्स काफी चर्चाओं में है। इस बीच उनका एक पुराना इंटर्व्यू काफी वायरल हो रहा है जिसमें वे थलापित विजय की खूब तारीफ करती नजर आ रही हैं। 

Trending Videos

विजय और तृषा के अफेयर की खबरों के बीच एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें तृषा कृष्णन ने विजय के साथ अपनी पहली फिल्म ‘घिल्ली’ में काम करने के अनुभव को शेयर करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay Will Always Be Very Special To Me Trisha Krishnan Old Statement Goes Viral Where She Praises Vijay
घिल्ली फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विजय कमाल के इंसान हैं
वीडियो में तृषा कहती हैं, ‘विजय कमाल के इंसान हैं। मैंने उनके साथ चार फिल्मों में काम किया है। सच कहूं तो जब हमने ‘घिल्ली’ शुरू की थी, तब मेरी उनसे ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। क्योंकि हर कोई जानता है कि विजय बहुत शांत स्वभाव के इंसान हैं।

वह सेट पर आते हैं, अपना काम करते हैं और फिर चले जाते हैं। लेकिन ‘घिल्ली’ फिल्म की टीम का बहुत शुक्र है कि उनकी वजह से हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।’

विजय हमेशा मेरे लिए बहुत खास रहेंगे
उन्होंने आगे कहा, ‘विजय हमेशा मेरे लिए बहुत खास रहेंगे क्योंकि उन्हीं के साथ मैंने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। मैंने उन्हें कभी अपना आपा खोते नहीं देखा।

वह सेट पर बेहद प्रोफेशनल रहते हैं। वह अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हैं। वह उन लोगों में से हैं जिनके बारे में आप हमेशा अच्छा ही याद रखोगे।’

ऑन-स्क्रीन सबसे सफल है दोनों की जोड़ी 
बता दें कि तमिल सिनेमा में विजय और तृषा कृष्णन की जोड़ी को सबसे सफल ऑन-स्क्रीन कपल्स में से एक माना जाता है। दोनों ने पहली बार साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘घिल्ली’ में साथ काम किया था।

इसके बाद यह जोड़ी ‘थिरुपाची’, 'आधि' और ‘कुरुवी’ जैसी फिल्मों में भी साथ नजर आई। इसके बाद करीब 15 साल के लंबे अंतराल के बाद विजय और तृषा कृष्णन एक बार फिर फिल्म ‘लियो’ में साथ नजर आए थे। यह फिल्म लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी थी और साल 2023 में रिलीज हुई थी।

Vijay Will Always Be Very Special To Me Trisha Krishnan Old Statement Goes Viral Where She Praises Vijay
थलापति विजय और तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों सुर्खियों में हैं तृषा? 
विजय की पत्नी ने संगीता सोरनलिंगम ने 26 साल के वैवाहिक जीवन के बाद विजय से तलाक के लिए अर्जी डाली है। उन्होंने विजय के एक एक्ट्रेस से अफेयर की बात कही है। इसके बाद विजय का नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed