चिरंजीवी ने बेटी सुष्मिता के जन्मदिन पर शेयर की बचपन की थ्रौबेक तस्वीरें, लिखा- 'मेरी प्यारी नन्ही बच्ची...'
Chiranjeevi Konidela Daughter: साउथ स्टार चिरंजीवी कोनिडेला की बेटी सुष्मिता कोनिडेला का आज जन्मदिन है। इस खुशी के मौके पर पिता चिरंजीवी ने एक प्यार भरा पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
विस्तार
मेगास्टार चिरंजीवी ने मंगलवार को अपनी बेटी सुष्मिता कोनिडेला के जन्मदिन पर बहुत प्यारा संदेश लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर सुष्मिता की बचपन और अपनी जवानी की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
चिरंजीवी का पोस्ट
चिरंजीवी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया कि उनकी बेटी ने फिल्म बनाकर उन्हें एक बड़ी हिट फिल्म दी है, जिससे उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। चिरंजीवी ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी। उस छोटी बच्ची से, जो कभी मेरी उंगली पकड़कर चलती थी, आज एक मजबूत और जिम्मेदार महिला बन गई है।'
Happy Birthday my precious @sushkonidela ❤️
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) March 10, 2026
From the little girl who once held my finger and walked beside me, to the strong, graceful and responsible woman you are today.
One of the most special moments for me as a father was seeing you watching my films, now producing a film,… pic.twitter.com/Z8FwhsXUrQ
चिरंजीवी को है बेटी पर गर्व
चिरंजीवी ने आगे लिखा, 'पहले मैं तुम्हें अपनी फिल्में देखते हुए देखता था, अब तुम खुद फिल्म बनाकर मुझे एक यादगार ब्लॉकबस्टर दे रही हो। इससे मुझे बहुत खुशी और गर्व हुआ है। तुम्हें अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और हर काम में बड़ी सफलता मिले। हमेशा चमकती रहो मेरी हनी पापा। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।'
सुष्मिता ने अपने पिता चिरंजीवी की हालिया सुपरहिट फिल्म 'माना शंकरा वरप्रसाद गारू' का निर्माण किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित यह एक क्लासिक फिल्म है। इसमें चिरंजीवी का दमदार एक्शन देखने को मिला। इसमें नयनतारा भी हैं और दग्गुबाती वेंकटेश का इसमें कैमियो है। यह फिल्म 12 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: 63 साल की उम्र में राधिका सरथकुमार ने रचा इतिहास, 'थाई किझवी' ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपये
कमेंट
कमेंट X