Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने बेटे अयान के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा- 'मेरे चिन्नी बाबू...'
Allu Arjun Son Ayaan Birthday: अल्लू अर्जुन ने आज शुक्रवार को अपने बेटे अल्लू अयान का जन्मदिन मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्मदिन पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है।
विस्तार
साउथ स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन के बेटे अल्लू अयान का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर अल्लू ने सोशल मीडिया हैंडल पर दोनों की एक प्यारी फोटो शेयर की है। इसके साथ ही अल्लू ने बेटे के लिए एक प्यार भरा नोट भी शेयर किया है।
अल्लू अर्जुन ने शेयर की खास तस्वीर
अल्लू अर्जुन ने आज इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। अल्लू ने अयान के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों बाप-बेटे पारंपरिक कपड़ों में दिख रहे हैं। इस तस्वीर में अयान शरारत करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में अयान ने अपनी जीभ निकाली हुई है और हाथ से 'पीस' का इशारा करते दिख रहे हैं। अल्लू अर्जुन मुस्कुराते हुए अपने बेटे को गले लगाते बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
अल्लू ने बेटे के लिए लिखा खास नोट
अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के साथ इंस्टाग्राम पर प्यारी तस्वीर शेयर की हैं। इसके साथ ही अल्लू ने अयान के लिए खास नोट भी शेयर किया है। अल्ली ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी के प्यार को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। हैप्पी बर्थडे, मेरे चिन्नी बाबू।'
View this post on Instagram
अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्में
अल्लू अर्जुन अभी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम AA23 हो सकता है। वह इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ बना रहे हैं। वहीं फैंस को उम्मीद है कि 'पुष्पा' की तीसरी फिल्म 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' भी जल्द आएगी।
इसके अलावा अल्लू की आगामी फिल्मों में निर्देशक एटली के साथ AA22 और त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक 1000 करोड़ रुपये बजट की पौराणिक फिल्म भी शामिल है। इसके अलावा वह निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ एक एक्शन फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: खुशी कपूर ने बहन जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को दी जन्मदिन की बधाई, बताया उन्हें पसंदीदा इंसान