भगदड़ पीड़ित से मिले अल्लू अर्जुन के पिता और पत्नी, मदद का किया वादा; 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग में हुआ था घायल
Allu Arjun Pushpa 2 Movie Stampede Victim: दो साल पहले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मची थी, इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ और उसकी मां का निधन हो गया। हाल ही में अल्लू अर्जुन के पिता और पत्नी उस पीड़ित से मिलने पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में अभिनेता अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद और पत्नी स्नेहा रेड्डी श्रीतेज नाम के व्यक्ति के घर पहुंचे। यह वही शख्स है, जो हैदराबाद में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की स्क्रीनिंग में हुई भगदड़ में घायल हुआ था। यह भगदड़ साल 2024 में हुई थी, इसमें श्रीतेज बुरी तरह से घायल हुआ और उसकी मां का निधन हो गया था। अल्लू अर्जुन के पिता ने इस पीड़ित के घर पहुंचकर, उसकी मदद का वादा किया है।
ठीक होने तक मदद करता रहेगा सुपरस्टार का परिवार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने श्रीतेज की तबीयत के बारे में पूछा। साथ ही परिवार के साथ कुछ समय बिताया। इसके अलावा कहा कि श्रीतेज के ठीक होने तक वे लगातार उनके साथ खड़े रहेंगे और हर संभव मदद करेंगे। इस मुलाकात के दौरान अल्लू अरविंद ने श्रीतेज की छोटी बहन की पढ़ाई-लिखाई में भी मदद करने का वादा किया।
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने की थी जबरदस्त कमाई
अल्लू अर्जुन की फिल्म ने भारत में लगभग 1234.10 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1742.10 करोड रुपये की कमाई की। साल 2024 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म यह बनी थी। इसमें अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार में नजर आई थीं।
अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली की एक फिल्म 'राका' कर रहे हैं। इस फिल्म का एक पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। फिल्म में अल्लू अर्जुन का लुक और रोल काफी हटकर है। इसके अलावा वह एक फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ कर रहे हैं।