{"_id":"6a1ff76f399585e7170e4c63","slug":"blast-on-sj-suryahs-film-killer-set-26-year-old-man-dies-and-3-injured-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Killer: एसजे सूर्या की फिल्म 'किलर' के सेट पर हादसा! एक टेक्नीशियन का हुआ निधन; तीन घायल","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Killer: एसजे सूर्या की फिल्म 'किलर' के सेट पर हादसा! एक टेक्नीशियन का हुआ निधन; तीन घायल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार
Accident On Killer Set: तमिलनाडु के चेन्नई में 'किलर' के सेट पर एक हादसा हो गया है। हादसे में एक टेक्नीशियन का निधन हो गया है। हादसे में तीन टेक्नीशियनों के घायल होने की खबर है।
किलर के सेट पर हादसा
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अभिनेता एसजे सूर्या की अपकमिंग फिल्म 'किलर' के सेट पर बुधवार तड़के एक हादसा हो गया। इस हादसे में एक टेक्नीशियन की मौत हो गई। हादसे में कम से कम तीन अन्य घायल हो गए। एक अहम सीन की शूटिंग के दौरान एक बैलून गैस सिलेंडर फट गया। टेक्नीशियनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनमें से एक को बचाया नहीं जा सका।
जख्मी हुए चार टेक्नीशियन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बुधवार सुबह करीब 5 बजे चेन्नई के पेरम्बूर में मौजूद बिन्नी मिल्स कॉम्प्लेक्स में हुई। जब एक बम धमाके का सीन फिल्माया जा रहा था, तभी शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा एक बैलून गैस सिलेंडर फट गया। मदुरवोयल के मदन (26), कुंद्रथुर के शक्तिवेल (27), मदुरवोयल के सूर्या (23) और नेरकुंड्रम के दिनाकरन (24) नाम के टेक्नीशियन घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos

'जरूरी नहीं कि आपको परफेक्ट होना ही चाहिए', जोक मारने पर ट्रोल हुए थे विक्की कौशल; तीन महीने बाद आया रिएक्शन
किलर के सेट पर धमाका
- फोटो : एक्स
पुलिस कर रही जांच
सभी चारों को तुरंत राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां मदन को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। सूत्रों का कहना है कि घायल हुए सभी टेक्नीशियन स्पेशल इफेक्ट्स विभाग से जुड़े थे।

एसजे सूर्या
- फोटो : एक्स
फिल्म के अहम कलाकार
यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय सूर्या सेट पर मौजूद थे या नहीं। इस फिल्म में एसजे सूर्या और प्रीति असरानी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म से सूर्या निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। फिल्ममेकर्स की तरफ से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।