सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   blast on SJ Suryahs film Killer set 26 year old man dies and 3 injured

Killer: एसजे सूर्या की फिल्म 'किलर' के सेट पर हादसा! एक टेक्नीशियन का हुआ निधन; तीन घायल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 03 Jun 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Accident On Killer Set: तमिलनाडु के चेन्नई में 'किलर' के सेट पर एक हादसा हो गया है। हादसे में एक टेक्नीशियन का निधन हो गया है। हादसे में तीन टेक्नीशियनों के घायल होने की खबर है।

blast on SJ Suryahs film Killer set 26 year old man dies and 3 injured
किलर के सेट पर हादसा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता एसजे सूर्या की अपकमिंग फिल्म 'किलर' के सेट पर बुधवार तड़के एक हादसा हो गया। इस हादसे में एक टेक्नीशियन की मौत हो गई। हादसे में कम से कम तीन अन्य घायल हो गए। एक अहम सीन की शूटिंग के दौरान एक बैलून गैस सिलेंडर फट गया। टेक्नीशियनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनमें से एक को बचाया नहीं जा सका।
Trending Videos


जख्मी हुए चार टेक्नीशियन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बुधवार सुबह करीब 5 बजे चेन्नई के पेरम्बूर में मौजूद बिन्नी मिल्स कॉम्प्लेक्स में हुई। जब एक बम धमाके का सीन फिल्माया जा रहा था, तभी शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा एक बैलून गैस सिलेंडर फट गया। मदुरवोयल के मदन (26), कुंद्रथुर के शक्तिवेल (27), मदुरवोयल के सूर्या (23) और नेरकुंड्रम के दिनाकरन (24) नाम के टेक्नीशियन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'जरूरी नहीं कि आपको परफेक्ट होना ही चाहिए', जोक मारने पर ट्रोल हुए थे विक्की कौशल; तीन महीने बाद आया रिएक्शन

विज्ञापन

blast on SJ Suryahs film Killer set 26 year old man dies and 3 injured
किलर के सेट पर धमाका - फोटो : एक्स
पुलिस कर रही जांच
सभी चारों को तुरंत राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां मदन को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। सूत्रों का कहना है कि घायल हुए सभी टेक्नीशियन स्पेशल इफेक्ट्स विभाग से जुड़े थे।

blast on SJ Suryahs film Killer set 26 year old man dies and 3 injured
एसजे सूर्या - फोटो : एक्स
फिल्म के अहम कलाकार
यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय सूर्या सेट पर मौजूद थे या नहीं। इस फिल्म में एसजे सूर्या और प्रीति असरानी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म से सूर्या निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। फिल्ममेकर्स की तरफ से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed