फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dacoit Anurag Kashyap transforms in Inspector Swamy for Adivi Sesh Mrunal Thakur starrer FIRST look out

Dacoit: मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म डकैत में हुई अनुराग कश्यप की एंट्री, इंस्पेक्टर स्वामी के रोल में आएंगे नजर

Fri, 28 Feb 2025 03:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 28 Feb 2025 03:24 PM IST
सार

Dacoit: अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की आगामी एक्शन थ्रिलर डकैत में अब अनुराग कश्यप का नाम भी जुड़ गया है। इस फिल्म में अनुराग एक पुलिस अधिकारी स्वामी की भूमिका में नजर आएंगे।
 

विज्ञापन
Dacoit Anurag Kashyap transforms in Inspector Swamy for Adivi Sesh Mrunal Thakur starrer FIRST look out
डकैत में नजर आएंगे अनुराग कश्यप - फोटो : एक्स AdiviSesh

विस्तार

अदिवी शेष की आगामी फिल्म डकैत में मृणाल ठाकुर की एंट्री के बाद अब अनुराग कश्यप की एंट्री के साथ ही उनके किरदार से भी पर्दा उठा दिया गया है। फिल्म में अनुराग एक इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे, जिसका नाम स्वामी है।
विज्ञापन

 

डकैत में हुई अनुराग कश्यप की एंट्री
फिल्म निर्माताओं ने फिल्म से एक और नए किरदार का पहला लुक जारी किया है, जिसे बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप निभाएंगे। इस फिल्म में अनुराग एक इंस्पेक्टर स्वामी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इंस्पेक्टर स्वामी का पहला लुक शेयर करते हुए निर्माताओं ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "दीक्षा लो उन्ना पुलिस नन्नु पत्तुकुंटाडु अता.. नन्नु पत्तुकोवलांटे आ देवुडे डिजी रावली इमो.. डकैत में अद्भुत अनुराग कश्यप सर को लेकर बेहद खुश हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग की पहली तेलुगु फिल्म है डकैत
फिल्म डकैत से अनुराग कश्यप तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। निर्देशक से अभिनेता बने अनुराग कश्यप इससे पहले तमिल फिल्मों में काम कर चुके हैं। इससे पहले, डकैत के कलाकारों में बड़ा बदलाव तब हुआ था, जब किन्हीं वजहों से श्रुति हासन ने मुख्य अभिनेत्री के रूप में इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिया था और श्रुति की जगह फिर मृणाल ठाकुर को साइन कर लिया गया।
विज्ञापन

फिल्म का पहला पोस्टर
17 दिसंबर, 2024 को डकैत के निर्माताओं ने अदिवी के जन्मदिन के साथ ही मृणाल ठाकुर का पहला लुक जारी किया था। इस पोस्टर में मृणाल के माथे पर चोट लगी है और वह एक कार में बैठी नजर आ रही हैं और उनके हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, "हमारे डकैत अदिवी शेष को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके खास दिन पर, हम उनसे मिलवाते हैं जिसने उन्हें धोखा दिया। उनका प्यार। उनका दुश्मन। मृणाल ठाकुर का फिल्म में स्वागत है।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed