Drishyam 3 OTT Release: कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'दृश्यम 3', यहां जानें पूरी जानकारी
Drishyam 3 OTT Release: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए ये फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। अब फैंस इसके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं। जानिए फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म
जैसा कि खुद प्लेटफॉर्म ने कंफर्म किया है, यह फिल्म आधिकारिक तौर पर अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। प्लेटफॉर्म ने साफ किया है कि वह फिल्म का ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर है, हालांकि मेकर्स और प्राइम वीडियो ने अभी तक OTT रिलीज की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है।
कब ओटीटी पर आएगी फिल्म?
प्राइम वीडियो ने पहले ही बताया था कि ‘दृश्यम 3’ अपने थिएटर रन खत्म होने के बाद उनके प्लेटफॉर्म पर आएगी। आमतौर पर कोई भी थिएट्रिकल फिल्म 6 से 8 हफ्तों के भीतर OTT पर रिलीज हो जाती है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में स्ट्रीम होना शुरू हो सकती है, लेकिन फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
OTT रिलीज को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। खासकर उन लोगों के लिए जो मोहनलाल की इस फिल्म को घर बैठे देखना चाहते हैं। 21 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने के बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन इसके OTT रिलीज डेट का इंतजार अभी जारी है।
'दृश्यम 3', 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरा पार्ट है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था। 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 42.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
ये भी पढ़ें- ‘ये तुम्हें बर्बाद कर देगा’, बॉलीवुड के इन सितारों ने दी थी हनी सिंह को सलाह; नशे से दूर रहने की कही थी बात
दूसरा पार्ट 2021 में आया। कोविड महामारी में लॉकडाउन के चलते इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। यह फ्रेंचाइजी इतनी पसंद की गई कि हिंदी समेत कई भाषाओं में इसके रीमेक बने हैं। 'दृश्यम 3' मूल रूप से एक मलयालम फिल्म है, लेकिन इसे तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी डब करके रिलीज किया गया है।