फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pm Narendra Modi And Chiranjeevi Pays Emotional Tribute To Ntr On His 103rd Birth Anniversary

'उनका योगदान पीढ़ियों को आकर्षित करेगा', NTR की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, चिरंजीवी ने भी किया याद

Thu, 28 May 2026 01:14 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 28 May 2026 01:14 PM IST
सार

NTR 103rd Birth Anniversary: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज अभिनेता नंदमुरी तारक रामाराव (NTR) की आज 103वीं जयंती है। इस मौके पर पीएम मोदी से लेकर कई बड़े कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विज्ञापन
Pm Narendra Modi And Chiranjeevi Pays Emotional Tribute To Ntr On His 103rd Birth Anniversary
एनटीआर की 103वीं जयंती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदमुरी तारक रामाराव सिर्फ एक नेता ही नहीं, बल्कि तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक थे। उन्होंने फिल्मों में भगवान राम, कृष्ण जैसे कई पौराणिक किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।

विज्ञापन


बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की स्थापना की। अपने कार्यकाल में उन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और जनता के नेता के रूप में पहचान बनाई। आज उनकी 103वीं जयंती के मौके पर कई बड़े राजनेता और एक्टर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
भारत के प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर एनटीआर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक बड़ा नोट लिखते हुए उनके कर्मों को याद किया। पीएम ने उनके सिनेमा के योगदान को याद करते हुए लिखा- ‘सिनेमा में उनके योगदान ने लोगों को आज भी मंत्रमुग्ध कर रखा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहास में कभी उनका प्रभाव फीका नहीं पड़ेगा
वहीं एक्टर चिरंजीवी ने भी एक बड़ा नोट लिखते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा कि इतिहास में कभी उनका प्रभाव फीका नहीं पड़ेगा। 

एन चंद्रबाबू नायडू ने उनके राजनीतिक करियर को किया याद
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी पोस्ट कर उनके राजनीतिक करियर के कामों की तारीफ करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

एन. चंद्रबाबू नायडू की पत्नी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी ने NTR घाट पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एन. टी. रामाराव को फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

दग्गुबाती पुरंदेश्वरी भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची
बीजेपी नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. टी. रामाराव की बेटी दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने भी एनटीआर की 103वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

जूनियर एनटीआर भी हुए भावुक 
इससे पहले जूनियर एनटीआर ने भी NTR घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed