सामंथा की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर सुरक्षा घेरा तोड़कर स्टेज पर पहुंचा फैन, शरमा गईं अभिनेत्री; देखें वीडियो
Samantha Ruth Prabhu Viral Video: फिल्म 'मा इंटी बंगारम' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक प्रशंसक ने मंच पर आकर सामंथा रुथ प्रभु के लिए कुछ ऐसा किया कि वह शरम से लाल हो गईं। अभिनेत्री के इस वीडियो ने इंटरनेट पर फैंस का दिल जीत लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की आने वाली फिल्म 'मा इंटी बंगारम' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक प्रशंसक अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच पर आ गया। इस दौरान इस फैन ने कुछ ऐसा किया कि वहां पर मौजूद सामंथा के पति राज निदिमोरु भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उसे देखकर दंग रह गए।
दरअसल, हाल ही में सामंथा की फिल्म 'मा इंटी बंगारम' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हैदराबाद में हुआ। इस दौरान कई फैंस सामंथा का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए पहुंचे। इसी बीच एक फैन अचानक से स्टेज पर चढ़ गया। उसने घुटने टेककर सामंथा को फूल दिए, जिसे देखकर सामंथा हैरान रह गईं और शरमा गईं।
𝐒𝐀𝐌𝐀𝐍𝐓𝐇𝐀 𝐑𝐔𝐓𝐇 𝐏𝐑𝐀𝐁𝐇𝐔 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि सोने के दिल वाली इंसान हैं! उनके आने वाले मूवी ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान, जहाँ उनके पति भी मौजूद थे, एक जबरा फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे स्टेज पर पहुँच गया और… pic.twitter.com/jj1aCrwTjM
— VINI 💞 (@_Attitude_Vini) May 27, 2026
उस समय मंच पर उनके साथ फिल्म निर्माता और सामंथा के पति राज निदिमोरु भी देखकर दंग रह गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जब राज दर्शकों से बात कर रहे थे, तभी वह फैन मंच पर आ गया। अचानक हुई इस घटना से एक पल के लिए वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए।
सामंथा का दिल जीतने वाला अंदाज
जब सुरक्षाकर्मी उस फैन को मंच से हटाने लगे, तो सामंथा ने उन्हें रोक दिया और कहा कि कोई बात नहीं। सामंथा ने मुस्कुराते हुए फैन के फूल स्वीकार किए और बाद में खड़े होकर उसके साथ खुशी-खुशी सेल्फी भी खिंचवाई। सोशल मीडिया पर लोग सामंथा के इस प्यारे और शांत व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दमदार किरदार में नजर आएंगी सामंथा
फिल्म 'मा इंटी बंगारम' के ट्रेलर में सामंथा एक ग्रामीण परिवेश में एक्शन और दमदार रोल में नजर आ रही हैं। वह एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अपने परिवार की रक्षा के लिए किसी भी मुश्किल से लड़ सकती है। इस पारिवारिक एक्शन-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है, जबकि इसके निर्माता राज निदिमोरु हैं।
कब रिलीज होगी 'मा इंटी बंगारम'
फिल्म 'मा इंटी बंगारम' में सामंथा के साथ गुलशन देवैया, दिगांथ, श्रीमुखी और गौतमी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। सामंथा के अपने प्रोडक्शन हाउस 'ट्रालला मूविंग पिक्चर्स' के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज का सामंथा के फैंस को बेसब्री से इंतजार है।