फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Peddi Delhi Press Conference Attend By Ram Charan Janhvi Kapoor Divyenndu And Boman Irani

रामचरण नहीं, ‘पेद्दी’ से जुड़े इस शख्स की फैन निकलीं जान्हवी; प्रेस मीट में दिव्येंदु ने सुनाया मजेदार किस्सा

Thu, 28 May 2026 02:57 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 28 May 2026 02:57 PM IST
सार

Movie Peddi Star Cast At Delhi Press Conference: गुरुवार को साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली में हुई। इस इवेंट में अभिनेता रामचरण और फिल्म की स्टार कास्ट शामिल हुई। सभी ने भी फिल्म को लेकर कई खास बातें साझा की हैं। 

विज्ञापन
Peddi Delhi Press Conference Attend By Ram Charan Janhvi Kapoor  Divyenndu And Boman Irani
'पेद्दी' की दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की स्टार कास्ट - फोटो : एक्स@igtelugu

विस्तार

रामचरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा क्रेज है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर रामचरण के फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए गुरुवार को रामचरण, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु और बोमन ईरानी दिल्ली पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘पेद्दी’ को लेकर बातचीत की। यहां पर सभी ने फिल्म को लेकर कुछ अनसुने किस्से भी साझा किए। 

विज्ञापन

रामचरण ने फिल्म को गांव की ताकत से जोड़ा
फिल्म ‘पेद्दी’ में रामचरण ने क्रिकेट खेला है, वह पहलवान के रोल में भी दिखे। अपने इन किरदारों के बारे में वह कहते हैं, ‘इनकी तैयारी मुश्किल थी लेकिन ऐसे टफ रोल निभाने में मुझे मजा आता है। मैं बता दूं कि यह फिल्म हमारे गांवों की ताकत को दिखाती है। इसे हमने बड़े स्तर पर बनाया है, यह एक अलग ही अनुभव दर्शकों को देगी।’ 

विज्ञापन

 

Peddi Delhi Press Conference Attend By Ram Charan Janhvi Kapoor  Divyenndu And Boman Irani
देव्येंदु और बोमन ईरानी - फोटो : एक्स@igtelugu

बोमन ईरानी और देव्येंदु ने सुनाए शूटिंग से जुड़े किस्से 
‘पेद्दी’ फिल्म में बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी और देव्येंदु भी हैं। देव्येंदु इस फिल्म से साउथ में डेब्यू में कर रहे हैं। वह कहते हैं, ‘जब डारेक्टर बुची बाबू सना’ ने मुझे कहानी और किरदार बताया तो इमोशनल होकर मैंने उन्हें गले लगा लिया। मेरे और रामचरण के किरदार के बीच एक टॉक्सिक रिलेशन है, जो दर्शकों को पसंद आएगा।’ 
बोमन को भी जब निर्देशक ने ‘पेद्दी’ फिल्म की कहानी सुनाई तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी थी। बोमन कहते हैं, ‘सिनेमा की कोई भाषा नहीं होती है। जब निर्देशक ने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई तो मुझे आसानी से समझ आ गई, जबकि ना वो मेरी भाषा समझ पा रहे थे ना ही मैं उनकी। फिर फिल्म के सेट पर मैं एक शॉट देते हुए गिर गया, कपड़े गंदे हो गए। इस पर डायरेक्टर बोले कि सर अभी आपके कपड़े और गंदे होंगे। इस फिल्म में इन्होंने मुझे बहुत चलाया है।’
बोमन ईरानी रामचरण के डेडिकेशन की भी तारीफ करते हैं, उनके साथ काम करने के एक्सपीरियंस को कमाल का बताते हैं। 

Peddi Delhi Press Conference Attend By Ram Charan Janhvi Kapoor  Divyenndu And Boman Irani
जान्हवी कपूर - फोटो : एक्स@igtelugu

जान्हवी ने कहा वह फिल्म के डायरेक्टर की फैन हैं 
जान्हवी कपूर ने भी ‘पेद्दी’ में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। वह अपने किरदार और कहानी को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बोलीं। लेकिन उन्होंने डायरेक्टर बुची बाबू को खूब सराहा। वह कहती हैं, ‘बुची बाबू सर देखने में छोटे लगते हैं लेकिन उनके तेवर बहुत कमाल के हैं। हम सब सेट पर उनको ही फॉलो करते थे, फिल्म से जुड़ा हर शख्स उनका फैन है। रामचरण सर के साथ भी अभिनय करना एक यादगार एक्सपीरियंस था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed