सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Drishyam 3 Release Turns Into Birthday Carnival For Mohanlal Fans Celebrate First Day First Show Video Viral

ढोल पर नाचे, थिएटर में मनाया जश्न; उत्सव में बदली ‘दृश्यम 3’ की रिलीज; मोहनलाल के बर्थडे पर फैंस हुए उत्साहित

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 21 May 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Drishyam 3 Release On Mohanlal Birthday: मोहनलाल की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ आज उनके 66वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुई है। यहां देखिए फिल्म को लेकर दर्शकों में कैसा है उत्साव, सामने आए कई वायरल वीडियो…

Drishyam 3 Release Turns Into Birthday Carnival For Mohanlal Fans Celebrate First Day First Show Video Viral
दृश्यम 3 की रिलीज पर फैंस उत्साहित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये जन्मदिन फैंस के लिए इसलिए और भी खास है, क्योंकि आज ही मोहनलाल की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यही वजह है कि मोहनलाल के फैंस ने ‘दृश्यम 3’ की रिलीज को एक उत्सव में बदल दिया है। अलग-अलग थिएटर्स से फैंस के जश्न मनाते और फिल्म को लेकर उत्साह जताते हुए वीडियोज सामने आ रहे हैं। सिनेमाघरों में खचाखच भरी भीड़ से लेकर थिएटर्स के बाहर लगी लंबी कतारों तक, सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें ‘दृश्यम 3’ और मोहनलाल के जन्मदिन को लेकर फैंस का क्रेज देखने को मिल रहा है।

स्क्रीन पर मोहनलाल को देख फैंस हुए उत्साहित
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में फैंस फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर के अंदर खड़े होकर मोहनलाल को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। फिर अभिनेता की फोटो पर कॉन्फेटी बरसाते हैं। एक अन्य क्लिप में कोच्चि के सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी लाइन लगी नजर आ रही है, जो ‘दृश्यम 3’ देखने के पहुंचे हैं। वहीं थिएटर के बाहर मोहनलाल का बड़ा सा कटआउट लगा भी दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन




ढोल-नगाड़ों पर थिरके फैंस
एक वीडियो में थिएटर के बाहर ढोल-नगाड़े बज रहे हैं और फैंस डांस कर रहे हैं। साथ ही फैंस की भीड़ हाथों में मोहनलाल की फोटो वाले छोटे झंडे और फ्लैग्स भी लिए हुए हैं, जिन्हें हवा में लहरा रहे हैं। थिएटर के अंदर से लेकर बाहर तक सिर्फ जश्न का माहौल ही नजर आ रहा है। 

मोहनलाल ने फैंस को दिया सरप्राइज
अपने जन्मदिन और ‘दृश्यम 3’ की रिलीज के मौके पर मोहनलाल ने खुद भी एक थिएटर में पहुंचकर फैंस को सरप्राइज दिया। अभिनेता एर्नाकुलम के कविता थिएटर में पहुंचे और फैंस के साथ जश्न का हिस्सा बने। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें मोहनलाल सुरक्षाकर्मियों से घिरे नजर आ रहे हैं।

Drishyam 3 Release Turns Into Birthday Carnival For Mohanlal Fans Celebrate First Day First Show Video Viral
दृश्यम 3 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
जीतू जोसेफ ने किया है निर्देशन
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित ‘दृश्यम 3’ मोहनलाल ‘दृश्यम’ ट्रिलॉजी का हिस्सा है। इससे पहले फिल्म के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। फिल्म में मोहनलाल, मीना, अंसिबा हसन और एस्तेर अनिल मुख्य भूमिका में हैं। जबकि मुरली गोपी, सिद्दीकी, आशा सारथ, शांति मायादेवी और वीना नंदकुमार सहायक भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed