सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Drishyam 3 Starring Mohanlal Movie X Review Fans Praise Acting And Storyline

Drishyam 3 X Review: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ देखकर चौंके फैंस, यूजर्स बोले- ‘सस्पेंस का स्टैंडर्ड ऊंचा कर दिया’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 21 May 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Mohanlal Drishyam 3: अजय देवगन ने मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम’ का ही रीमेक हिंदी में बनाया था। गुरुवार को साउथ अभिनेता मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। जानिए, कैसी है यह फिल्म? 
 

Drishyam 3 Starring Mohanlal Movie X Review Fans Praise Acting And Storyline
फिल्म 'दृश्यम 3' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ आज दक्षिय भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अभिनेता मोहनलाल के जन्मदिन पर यह फिल्म रिलीज हुई, इसलिए फैंस ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म ने एक बार फिर से दर्शकों को हैरान किया है। पढ़िए, मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ का एक्स रिव्यू। 



फिल्म के सस्पेंस पर फैंस ने दिया रिएक्शन
मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को देखने के बाद एक यूजर्स ने एक्स अकाउंट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘फिल्म ने एक बार फिर से स्टैंडर्ड को ऊंचा कर दिया है। यह सस्पेंस सिनेमा का एक बेहतरीन उदाहरण बन गई है। इस फिल्म ने फैंस की उम्मीदों से भी बढ़कर कहानी दिखाई है। कमाल की कहानी, शानदार ट्विस्ट, गहरी फीलिंग्स और मोहनलाल की बेहतरीन परफॉर्म ने दिल जीत लिया है।। हर सीन आपको अपनी सीट से बांधे रखता है। क्लाइमेक्स तो पूरी तरह से होश उड़ा देने वाला अनुभव है। मलयालम सिनेमा ने एक बार फिर से कमाल कर दिखाया है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य यूजर्स ने कमेंट लिखा, ‘पहला हाफ एकदम कसा हुआ और इंटरवल जबरदस्त था। बिल्कुल पहले और दूसरे पार्ट जैसा ही ट्रीटमेंट तीसरे पार्ट में भी है। इसमें जॉर्जकुट्टी का इमोशनल पहलू भी देखने को मिलता है। कहानी कहने का अंदाज धीमा है, लेकिन फिल्म आपको इमोशनली बांधे रखती है। इंटरवल के करीब आते-आते तो माहौल और भी जबरदस्त हो जाता है।’

विज्ञापन
Trending Videos
 

Drishyam 3 Starring Mohanlal Movie X Review Fans Praise Acting And Storyline
फिल्म 'दृश्यम 3' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कहानी के ट्विस्ट पर क्या बोली ऑडियंस?
फिल्म में माेहनलाल का अभिनय तो दर्शकों को भाया है। लेकिन कहानी के ट्विस्ट ने भी फैंस को हैरान किया है। एक यूजर ने कमेंट लिखा, ‘पहले हाफ में कहानी में थोड़ा नाटकीय मोड़ आता है, लेकिन ब्रेक के समय यह सचमुच जोर पकड़ लेती है। हो सकता है कि कहानी के ट्विस्ट पूरी तरह से असली न लगें, लेकिन कहानी फिर भी काफी दिलचस्प है। फिल्म को सचमुच चमकाने के लिए दूसरा हाफ बहुत ज्यादा जरूरी है।’
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed