{"_id":"6abced3a637f3308a00bc2d2","slug":"fahadh-faasil-calls-marriage-with-nazriya-nazim-being-married-to-a-child-faces-social-media-backlash-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फहाद फासिल: ‘एक बच्चे से शादीशुदा हूं...’, नजरिया को लेकर एक्टर का कमेंट पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
फहाद फासिल: ‘एक बच्चे से शादीशुदा हूं...’, नजरिया को लेकर एक्टर का कमेंट पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Wed, 30 Sep 2026 04:37 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 30 Sep 2026 04:37 PM IST
सार
Fahadh Faasil: हाल ही में अभिनेता फहाद फासिल ने नजरिया नाजिम के साथ अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
फहाद फासिल और नजरिया नाजिम
- फोटो : इंस्टाग्राम @nazriyafahadh
विस्तार
मलयालम सिनेमा के अभिनेता फहाद फासिल और नजरिया नाजिम की शादी को एक दशक से ज्यादा समय हो चुका है। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कम ही बात करते हैं। यहां तक कि अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान भी दोनों अक्सर एक-दूसरे को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहते। लेकिन एक्टर ने ऐसा क्या बोल दिया कि यूजर्स अब उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
नजरिया को लेकर फहाद ने कही ये बात
फहाद इन दिनों अपनी अपकमिंग तेलुगु फिल्म ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। चेन्नई में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी को-स्टार और चाइल्ड आर्टिस्ट सारा पालेकर के बारे में बात की। इसी दौरान उन्होंने नजरिया का जिक्र किया और कहा, 'तो, मैं एक बच्चे से शादीशुदा हूं।'
इसके बाद फहाद ने अपनी बात समझाते हुए कहा, 'लोग मुझसे पूछते हैं कि बच्चों को संभालने के मामले में आपका धैर्य इतना अच्छा कैसे है। तो मैं कहता हूं कि मेरे घर पर भी एक बच्चा है। मैं इतने समय से उसे संभाल रहा हूं।' इसके बाद वह हंसने लगे। उन्होंने आगे कहा कि बाद में उनकी मुलाकात एक ऐसे बच्चे से हुई, जिसने उन्हें संभाला।

फहाद के कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स नाराज
फहाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने उनके बयान पर सवाल उठाए। एक एक्स यूजर ने लिखा, 'मैंने अभी क्या सुना?' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि बच्चों के आसपास बोलते समय शब्दों का ध्यान रखना चाहिए।
कुछ लोगों ने फहाद के शब्दों को लेकर अपनी हैरानी जाहिर की। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'कहने के लिए कितनी अजीब बात है।' वहीं एक अन्य यूजर ने फहाद और नजरियाकी उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों की शादी के समय नजरिया 19 साल की थीं, जबकि फहाद 30 साल से ज्यादा उम्र के थे।

- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसे हुई थी फहाद और नजरिया की मुलाकात
फहाद फासिल और नजरिया नाजिम की पहली मुलाकात साल 2013 में फिल्म ‘बैंगलोर डेज’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दोनों की सगाई हो चुकी थी।
इसके बाद अगस्त 2014 में दोनों ने केरल के तिरुवनंतपुरम में अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली। उस समय फहाद 32 साल के थे, जबकि नजरिया 19 साल की थीं। शादी के कई साल बाद दोनों फिल्म ‘ट्रांस’ में एक बार फिर साथ नजर आए थे।
ये भी पढ़ें- कुब्रा सैत: 'इस नतीजे पर कौन...', गोविंदा-कोमल रानी के डेटिंग रूमर्स पर एक्ट्रेस का बयान, सुनीता पर कही ये बात