{"_id":"6abce06d49417c27fe0dd97c","slug":"priyanka-chahar-choudhary-rise-and-fall-2-contestant-opens-up-about-breakup-with-ankit-gupta-2026-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चौधरी: अंकित गुप्ता से ब्रेकअप पर अभिनेत्री ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया अब कैसा एक्टर संग रिश्ता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
प्रियंका चौधरी: अंकित गुप्ता से ब्रेकअप पर अभिनेत्री ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया अब कैसा एक्टर संग रिश्ता
Wed, 30 Sep 2026 03:44 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:44 PM IST
सार
Priyanka Chahar Choudhary: प्रियंका और अंकित की मुलाकात 'उड़ारियां' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों 'बिग बॉस 16' में साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके शहजाद पूनावाला के साथ लड़ाई के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन सबके बीच अब अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या बोलीं प्रियंका चाहर चौधरी?
कई वर्षोंं तक अपने रिश्ते को छिपाने के बाद प्रियंका चाहर ने पहली बार इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने पहली बार अपने ब्रेकअप का जिक्र करते हुए कहा, 'यह उसके और मेरे बीच की बात है। कई बार किसी रिश्ते का अच्छा होना सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि दो लोग साथ हैं या नहीं।'
बातचीत के दौरान होस्ट ने प्रियंका से पूछा कि अगर अंकित सही लोगों के साथ नहीं हैं, तो उन्हें सही दिशा कौन दिखा सकता है। इस पर 'नागिन 7' की एक्ट्रेस ने कहा, 'कोई भी किसी दूसरे को दिशा नहीं दिखा सकता। हम दोनों काफी समझदार हैं, हमने अपनी जिंदगी खुद बनाई और आगे भी खुद ही बनाएंगे। मैं उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है, उसमें नहीं जाना चाहती। हम सभी बड़े हो चुके हैं और जिंदगी देख चुके हैं, इसलिए हमें पता है कि क्या करना है। एक-दूसरे के साथ रहकर उन्हें गाइड करना, मुझे नहीं लगता कि इससे कुछ होगा। वह बहुत अच्छे इंसान हैं।'

प्रियंका चाहर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachaharchoudhary
रैपिड फायर में क्या बोलीं प्रियंका?
इसके बाद रैपिड फायर राउंड में प्रियंका से पूछा गया कि अगर उन्हें अभिषेक मल्हान, नमिक पॉल और अंकित गुप्ता में से किसी एक को 'किल, मैरी और हुकअप' करना हो तो वह किसे चुनेंगी। प्रियंका ने थोड़ा झिझकते हुए कहा कि वह 'बैटलग्राउंड' में अपनी दुश्मनी की वजह से अभिषेक मल्हान को किल करेंगी। 'नागिन 7' के को-स्टार नमिक पॉल के साथ हुकअप करेंगी और अंकित गुप्ता से शादी करेंगी। प्रियंका ने कहा, 'मैं अंकित गुप्ता से शादी करना चाहूंगी। वह शादी के लायक हैं।'

- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रेकअप पर क्या बोलीं प्रियंका?
जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्हें अंकित से ब्रेकअप करने का अफसोस है और उनके मुताबिक उनकी जिंदगी में कौन सी लड़की उनकी जगह ले सकती है, तो अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे अपनी जिंदगी में किसी भी चीज का अफसोस नहीं है। मैंने जो भी फैसला लिया, वह ठीक है। और मैं कौन होती हूं यह तय करने वाली कि उनकी जिंदगी में कौन सी लड़की मेरी जगह ले सकती है? एक्स को एक्स ही रहने दो।'

प्रियंका और अंकित
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रियंका और अंकित की मुलाकात 'उड़ारियां' के सेट पर हुई थी और दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 'बिग बॉस 16' के दौरान भी दोनों की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया गया।
हालांकि दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन उन्हें अक्सर साथ देखा जाता था, जिसके बाद फैंस को उनके रिश्ते का अंदाजा हुआ। अब ब्रेकअप के एक साल से ज्यादा समय बाद प्रियंका ने अपने रिश्ते की पुष्टि की है।