फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kalki 2898 AD makers to discuss on Film release strategy after lok sabha Elections 2024 date announcement

Kalki 2898 AD: क्या चुनाव की वजह से टल जाएगी कल्कि 2898 एडी की रिलीज? मेकर्स करेंगे रणनीति पर मंथन

Sat, 16 Mar 2024 09:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Mar 2024 09:47 PM IST
सार

कल्कि 2898 एडी की बात करें तो फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। 

विज्ञापन
Kalki 2898 AD makers to discuss on Film release strategy after lok sabha Elections 2024 date announcement
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। मेकर्स इस फिल्म को तय समय पर रिलीज करने के लिए पिछले कई दिनों से लगातार मेहनत कर रहे थे। हालांकि, अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

Sonu Sood Copy Cat: सोनू सूद ने मार्टिन स्कॉर्सेसे को ऐसे छापा, चुरा लिया फ्रेम दर फ्रेम पूरा ओपनिंग सीक्वेंस

विज्ञापन

बदल सकती है रिलीज डेट

लोकसभा चुनाव के एलान के बाद अब फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, आम चुनाव की घोषणा के बाद से ही आंध्र प्रदेश की राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राज्य में 13 मई को चुनाव होने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक चुनावी तारीख के एलान के बाद आईपीएल को दुबई में स्थानांतरित करने की बात चल रही है। वहीं, कल्कि को लेकर ऐसी चर्चा है कि इस फिल्म के निर्माता इसकी रिलीज डेट को 9 मई से आगे बढ़ा सकते हैं।  
Crew Trailer: मुंबई के दूसरे कोने पर लॉन्च हुआ ‘क्रू’ का ट्रेलर, पत्रकारों को नहीं मिला सवाल पूछने का मौका

मीटिंग में मेकर्स करेंगे तय

कई मौकों पर फिल्म के मेकर्स इस बारे में बता चुके हैं कि कल्कि 2898 एडी की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मौजूदा चुनावी माहौल को देखते हुए निर्माता कोई जोखिम उठाने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। खबर है कि आज रात (16 मार्च) को एक मीटिंग में फिल्म की रिलीज डेट पर मेकर्स चर्चा करेंगे। कल्कि 2898 एडी की बात करें तो फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। 
Crew: क्रू के ट्रेलर लॉन्च में तब्बू ने की शिकायत? बोलीं- मुझे फिल्मों में डांटने या गाली देने के लिए रखते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed