फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kamal Haasan Nagarjuna Rashmika Mandanna Madhuri Dixit Attend The Telangana Gaddar Film Awards

सितारों से सजी तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स की शाम, कमल हासन-नागार्जुन से लेकर रश्मिका और माधुरी हुईं शामिल

Fri, 20 Mar 2026 08:14 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 20 Mar 2026 08:14 AM IST
सार

Telangana Gaddar Film Awards: 19 मार्च 2026 की रात तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स 2025 का शानदार आयोजन किया गया। इस मौके पर कई बड़े कलाकार फंक्शन का हिस्सा बने। 

विज्ञापन
Kamal Haasan Nagarjuna Rashmika Mandanna Madhuri Dixit Attend The Telangana Gaddar Film Awards
तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उगादी के अवसर पर तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स 2025 का शानदार आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया, जहां तेलुगु सिनेमा की टैलेंटेड लोगों का सम्मान किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे, निर्देशक और पॉलिटिकल लीडर्स भी साथ नजर आए।

विज्ञापन


कई बड़े सितारे हुए शामिल
इस मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क और मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेताओं को अवॉर्ड दिए। यह रात पूरी तरह स्टार्स से सजी रही। चिरंजीवी, कमल हासन, अक्किनेनी नागार्जुन, नागा चैतन्य, रश्मिका मंदाना और माधुरी दीक्षित जैसे कई बड़े सितारे इसमें शामिल हुए।

विज्ञापन

रितेश देशमुख भी जेनेलिया के साथ हुए शामिल
रितेश देशमुख भी अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने लोगों को उगादी की बधाई दी। कपल साथ में काफी खुश नजर आए। 

यहां आना मेरे लिए सम्मान की बात
माधुरी दीक्षित भी कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। उन्होंने कहा, ‘सभी को उगादी की हार्दिक शुभकामनाएं। यहां आना मेरे लिए सच में सम्मान की बात है।’

रश्मिका ने दी उगादी की बधाई 
रश्मिका मंदाना भी समारोह में शामिल हुईं। वे सफेद साड़ी में काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने भी लोगों को उगादी की शुभकामनाएं दीं। 

साउथ स्टार नागा चैतन्य भी कार्यक्रम में ‘थंडेल’ फिल्म बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड लेने पहुंचे। वे पत्नी शोभिता धुलिपाला के साथ नजर आए। 

निधि अग्रवाल ने दी डांस परफॉर्मेंस
कार्यक्रम को सुमा कनाकाला और प्रदीप मचीराजू ने होस्ट किया। पूरे इवेंट में शानदार एंटरटेनमेंट देखने को मिला, जिसमें निधि अग्रवाल की डांस परफॉर्मेंस और श्रेया घोषाल, देवी श्री प्रसाद और मंगली के लाइव म्यूजिक शो ने माहौल को और भी मजेदार बना दिया। इसके अलावा तेलंगाना की संस्कृति को दर्शाते रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

पहले कहलाए जाते थे नंदी पुरस्कार
लोककवि गद्दार पुरस्कार (Telangana Gaddar Awards) तेलंगाना सरकार द्वारा प्रसिद्ध लोक गायक और क्रांतिकारी कवि गद्दार (गुम्मदी विट्ठल राव) की स्मृति में स्थापित एक राज्य स्तरीय पुरस्कार है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया है। सरकार ने नंदी पुरस्कारों (Nandi Awards) का नाम बदलकर गद्दार के नाम पर रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed