केरल विधानसभा चुनाव में मतदान करने पहुंचे फिल्मी सितारे, लाइन में लगे मोहनलाल; ममूटी ने पत्नी के साथ डाला वोट
Kerala Assembly Elections: दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जा रहे हैं। केरल विधानसभा चुनाव के लिए मोहनलाल और ममूटी जैसे नामी सितारों ने मतदान किया है।
विस्तार
आज गुरुवार को केरल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान चल रहे हैं। केरल की 140 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। केरल विधानसभा चुनाव के लिए दिग्गज फिल्मी हस्तियां भी मतदान करने पहुंची हैं। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को कोच्चि के एक पोलिंग स्टेशन पर अपनी पत्नी सुल्फाथ कुट्टी के साथ वोट डालते हुए देखा गया। सुपरस्टार मोहनलाल ने भी वोट डाला है।
पत्नी और बेटे के साथ मतदान करने पहुंचे ममूटी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार ममूटी गुरुवार सुबह कोच्चि के एक पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सुल्फाथ कुट्टी भी वोट डालने पहुंचीं। ममूटी शांत और सादगी भरे अंदाज में पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी ने मतदाताओं और वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिससे यह बात एक बार फिर साबित हुई कि सार्वजनिक हस्तियां अक्सर चुनावी प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देने में कितनी अहम भूमिका निभाती हैं। पोलिंग बूथ से बाहर निकलते हुए एक्टर के बेटे दुलकर सलमान को भी देखा गया।
मोहनलाल बोले- 'मैंने अपना फर्ज निभाया, अब आपकी बारी'
सुपरस्टार मोहनलाल ने भी मतदान किया और अपना नागरिक कर्तव्य निभाया। अभिनेता सुबह 6:45 बजे नेमोम में कतार में खड़े दिखे। मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो भी साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'मैंने अपना काम कर दिया। अब आपकी बारी है। केरल- जाओ, वोट दो'।
Done my part.
— Mohanlal (@Mohanlal) April 9, 2026
Your turn, Keralam go vote! pic.twitter.com/zZNJdhdKQC
पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया मतदान
पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी मतदान किया। मलयालम एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर पृथ्वीराज सुकुमारन को मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर लाइन में खड़े देखा गया। वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी उंगली पर लगी स्याही की एक तस्वीर शेयर की है।
#WATCH | Keralam Elections 2026 | Actor Prithviraj Sukumaran casts his vote at a polling station in Kochi, Ernakulam. pic.twitter.com/67TZoArxTX
— ANI (@ANI) April 9, 2026
कुंचाको बोबन भी मतदान को पहुंचे
अभिनेता कुंचाको बोबन भी अलाप्पुझा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। अभिनेता हाल ही में क्राइम थ्रिलर ऑफिसर ऑन ड्यूटी में दिखाई दिए। कुंचाको ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए लोगों से भी मतदान करने की अपील की है।
टोविनो थॉमस ने डाला वोट
केरल विधानसभा चुनाव में अभिनेता टोविनो थॉमस ने त्रिशूर में अपने परिवार के साथ वोट डाला। एक्टर से जब पूछा गया कि क्या वे राजनीति में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं इतना तनाव संभाल पाऊंगा'।
VIDEO | Kerala polls: Actor Tovino Thomas casts his vote with family in Thrissur.#AssemblyPollsWithPTI #KeralaPollsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) April 9, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xmPtwAAKc1
VIDEO | Kerala polls: “I don't think I can handle the stress”, says Malayalam actor Tovino Thomas when asked if he is mulling to join politics.#AssemblyPollsWithPTI #KeralaPollsWithPTI
— Press Trust of India (@PTI_News) April 9, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/av0aXFQWnn
सुरेश गोपी बोले- 'केरल के लिए अहम दिन'
केरल विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, 'केरल के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है।
#WATCH | Keralam Assembly Elections 2026 | Union Minister Suressh Gopi says, "This is a very important day for Keralam... The BJP has done solidly well. They have reached the last grain of the democratic campaign engineering. All those areas they have reached. The last bit they… https://t.co/SqwbPKTzEj pic.twitter.com/Pu9cxtY5KL
— ANI (@ANI) April 9, 2026
पापोन ने किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
असम चुनाव में सिंगर-संगीतकार पापोन भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने गुवाहाटी में अपना वोट डाला। इस दौरान समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे बाहर निकलें और अपना वोट डालें। मौसम बहुत बढ़िया है और शानदार इंतजाम किए गए हैं। हमें जरूर वोट देना चाहिए, क्योंकि हर एक वोट मायने रखता है'।
VIDEO | Assam polls: Singer Papon casts his vote in Guwahati.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 9, 2026
He says, "I urge the youth to come out and cast their vote. The weather is great and wonderful arrangements have been made. We must vote because every vote counts."#AssemblyPollsWithPTI #AssamPollsWithPTI
(Full… pic.twitter.com/7hsteRYG7K