फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prabhas Spirit Director Sandeep Reddy Vanga Watch Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 In Hyderabad

Dhurandhar 2: प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा ने हैदराबाद में देखी 'धुरंधर द रिवेंज', वायरल हुईं तस्वीरें

Thu, 09 Apr 2026 01:21 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 09 Apr 2026 01:21 PM IST
सार

Dhurandhar The Revenge: प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग से समय निकालकर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को देखा। हैदराबाद के इस थिएटर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Prabhas Spirit Director Sandeep Reddy Vanga Watch Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 In Hyderabad
संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास - फोटो : X

विस्तार

'धुरंधर 2' की रिलीज को पूरा एक महीना होने वाला है और यह अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनने की रेस में सबसे आगे चल रही है। आदित्य धर के निर्देशन वाली इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया, लेकिन हैदराबाद जैसे शहरों में कम शो होने के बावजूद दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने 'स्पिरिट' की शूटिंग के बीच हैदराबाद में 'धुरंधर द रिवेंज' देखी। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा ने देखी 'धुरंधर 2'
प्रभास और संदीप बुधवार की देर रात फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को अल्लू अर्जुन के स्वामित्व वाले एक थिएटर में देखने गए। दोनों के साथ निर्देशक साधारण भी नजर आए। संदीप और प्रभास की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप ने 'धुरंधर' पर दी थी समीक्षा
2025 में संदीप रेड्डी वांगा ने 'धुरंधर' की समीक्षा करते हुए ट्वीट किया था, ''धुरंधर' एक ऐसे व्यक्ति जैसा है, जो कम बोलता है और बहुत दृढ़ है। 'धुरंधर' नाम बिल्कुल सही है क्योंकि फिल्म दबदबे और उग्रता से भरी हुई है। कहानी बहुत साफ है, कोई उलझन नहीं। सब कुछ बहुत अच्छा है। अक्षय खन्ना सर और रणवीर सिंह अपने किरदारों में इतने अच्छे से घुल-मिल गए कि जैसे हवा में गायब हो गए।'

विज्ञापन

'धुरंधर 2' का कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, 'धुरंधर 2' का भारत में कुल कलेक्शन अब तक 1041.27 करोड़ रुपये हो चुका है। दुनिया भर में इसका कारोबार 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
फिल्म में मुख्य किरदार- 

  • हमजा अली मजारी और जसकीरत – रणवीर सिंह
  • अजय सान्याल – आर माधवन
  • एसपी असलम चौधरी – संजय दत्त
  • यालिना जमाली – सारा अर्जुन
  • जमील जमाली – राकेश बेदी
  • उजैर बलूच – दानिश पंडोर
  • आलम – गौरव गेरा
  • सुशांत बंसल – मानव गोहिल

यह भी पढ़ें: जया बच्चन के जन्मदिन पर काजोल ने दी बधाई, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्लासी...'; अमिताभ ने फैंस को कहा शुक्रिया..

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed