‘मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई…’, कौन हैं एक्ट्रेस अभिरानी? इंस्टाग्राम सब्सक्राइबर्स को लताड़कर चर्चा में आईं
Abhirami Venkatachalam: तमिल फिल्मों और टीवी की एक्ट्रेस अभिरामी वेंकटाचलम ने इंस्टाग्राम पर अपने सब्सक्राइबर्स को जमकर फटकार लगाई है। जानिए क्या है पूरा मामला?
विस्तार
तमिल फिल्मों और टीवी की एक्ट्रेस अभिरामी वेंकटाचलम ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सब्सक्रिप्शन पेज शुरू किया था। करीब 700 लोगों ने उन्हें सब्सक्राइब किया लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जिससे एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं।
सब्सक्राइबर्स कर रहे थे गलत डिमांड
दरअसल, अभिरामी के सब्सक्रिप्शन वाले पेज पर उनके कुछ सब्सक्राइबर्स उनसे गलत तरह की डिमांड कर रहे थे और बेहूदा व्यवहार कर रहे थे, जिससे एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया और उन्होंने कड़े शब्दों में एक स्टोरी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
मैं यहां कपड़े उतारने नहीं आई
स्टोरी में उन्होंने लिखा, ‘डियर सब्सक्राइबर्स, जो लोग मुझे प्यार और सपोर्ट करते हैं, उनका मैं दिल से धन्यवाद करती हूं। मैंने यह प्लेटफॉर्म अपनी यूनिक और आर्टिस्टिक तस्वीरें शेयर करने के लिए शुरू किया है, जो मैंने पहले कभी पोस्ट या एक्सपेरिमेंट नहीं की थीं।
अगर यहां कोई यह उम्मीद कर रहा है कि सब्सक्रिप्शन लेने के बाद मैं कपड़े निकालकर खड़ी हो जाऊंगी, तो आप आराम से अनसब्सक्राइब कर सकते हैं। मुझे क्या पोस्ट करना है, यह बताना आपका काम नहीं है। मैं यहां अपनी क्रिएटिविटी शेयर करने के लिए हूं। जो लोग इसे एक आर्ट की तरह देखते हैं, उनका स्वागत है। यह कोई अश्लील साइट नहीं है।’
बता दें कि अभिरामी ने साल 2017 में उन्होंने मिस तमिलनाडु का खिताब जीता था, जो उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद एक्ट्रेस ने 2018 में फिल्म नोटा से डेब्यू किया था और 2019 में नरकोंडा पारवाई में अपने रोल के लिए काफी पहचान हासिल की। इस फिल्म में वह अजित कुमार के साथ नजर आई थीं।
अभिरामी वेंकटाचलम इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक मल्टीटैलेंटेड पर्सनालिटी हैं। वह एक्ट्रेस, मॉडल और क्लासिकल डांसर के रूप में जानी जाती हैं। खासतौर पर तमिल फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव रहते हुए उन्होंने अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और बेबाक अंदाज से अलग पहचान बनाई है।