फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kiccha Sudeep Completes 29 years in cinema see actor Thank you social Media Post

Kiccha Sudeep: किच्चा सुदीप ने सिनेमा में पूरे किए 29 साल, भावुक होकर लोगों को दिया धन्यवाद

Fri, 31 Jan 2025 04:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 31 Jan 2025 04:16 PM IST
सार

Kichcha Sudeep: किच्चा सुदीप ने फिल्म इंडस्ट्री में 29 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिय पोस्ट के जरिए उन लोगों को धन्यवाद दिया है, जो इस सफर में उनके साथ हर समय खड़े रहे।

विज्ञापन
Kiccha Sudeep Completes 29 years in cinema see actor Thank you social Media Post
किच्चा सुदीप - फोटो : इंस्टाग्राम @kichchasudeepa

विस्तार

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने हाल ही में अपने करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 29 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर सुदीप ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Toxic Fact Check: अब यश की शोहरत पर टिका कियारा का करियर, इसलिए ‘वॉर 2’ के बाद रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

विज्ञापन

सुदीप ने भावुक होकर साझा की पोस्ट

सुदीप ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात साझा की। उन्होंने लिखा, "29 साल... मैं इस यात्रा के लिए बेहद आभारी हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात रही है कि मैं दर्शकों का मनोरंजन कर पाया और उनकी भावनाओं से जुड़ी कहानियां पेश कर सका। जो प्रेम और समर्थन मुझे मिला है, वह हमेशा मेरी प्रेरणा का स्रोत रहा है। मुझे गर्व है कि मुझे इतने समर्पित फैंस मिले हैं, जिन्होंने मेरे काम को सराहा। आप सभी के निरंतर उत्साहवर्धन ने हर चुनौती को आसान बना दिया। मैं दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं, क्योंकि आपने इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनाया।"
Mere Husband Ki Biwi: 'कलेश के लिए तैयार हो जाओ'! लव ट्रायंगल नहीं पूरा सर्कल है फिल्म, पोस्टर में दिखी झलक

बिग बॉस को नहीं करेंगे अब होस्ट

बता दें कि हाल ही में किच्चा सुदीप ने 'बिग बॉस कन्नड़' के होस्ट पद से हटने का फैसला लिया था। यह शो वह पिछले दस सीजन से सफलतापूर्वक होस्ट कर रहे थे। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अभिनय से संन्यास लेने का उनका कोई इरादा नहीं है। सुदीप ने माना कि हर अभिनेता का एक जीवनकाल होता है, लेकिन उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है।
Uorfi Javed: सोशल मीडिया से अचानक कहां नदारद हैं उर्फी? खुद बताई वजह, बोलीं- 'पता है आप ड्रामा मिस कर रहे हैं'

विज्ञापन

मैक्स को लोगों का मिला प्यार

सुदीप की फिल्म 'मैक्स' 25 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसमें सुदीप की प्रभावशाली एक्टिंग को भी सराहा गया। 
Deva Reviews: 'देवा' में शाहिद कपूर के एक्शन में दिखा दम, जानिए फिल्म को प्रशंसकों ने दिया कैसा रिस्पांस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed