फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Lokesh Kanagaraj indirectly Confirms Aamir Khan cameo Role In Rajinikanth film Coolie in birthday post

Coolie: रजनीकांत की 'कुली' में आमिर खान के कैमियो पर लगी मुहर! लोकेश कनगराज ने तस्वीर साझा कर किया खुलासा

Fri, 14 Mar 2025 07:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 14 Mar 2025 07:06 PM IST
सार

निर्देशक लोकेश कनगराज ने रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में आमिर खान के कैमियो रोल निभाने की पुष्टि दिलचस्प अंदाज में की है। उन्होंने अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देते हुए खास खुलासा किया। 

विज्ञापन
Lokesh Kanagaraj indirectly Confirms Aamir Khan cameo Role In Rajinikanth film Coolie in birthday post
लोकेश कनगराज-आमिर खान - फोटो : एक्स: @Dir_Lokesh

विस्तार

निर्देशक लोकेश कनगराज ने सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म 'कुली' में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की भूमिका की पुष्टि कर दी है। फिल्म का निर्माण अभी चल रहा है और यह इस साल के अंत में बड़े पर्दे पर आने वाली है। 'कुली' में आमिर खान की कैमियो भूमिका की पुष्टि कई सूत्रों से की गई थीं, लेकिन निर्माताओं ने इसे कभी आधिकारिक नहीं किया था।

विज्ञापन

'कुली' में नजर आएंगे आमिर खान
वहीं, अभिनेता आमिर खान के आज 60वें जन्मदिन पर निर्देशक लोकेश कनगराज ने अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दिलचस्प बात यह है कि लोकेश कनगराज भी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि, फिल्म निर्माता ने आमिर की मौजूदगी की सीधे पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्होंने अपने पोस्ट में चीजों को आधिकारिक बनाने के लिए संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेश कनगराज की पोस्ट
लोकेश ने एक्स पर शेयर की गई पोस्ट में कहा, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं आमिर खान सर। हमारे बीच हुई प्यारी बातचीत के लिए बहुत-बहुत आभारी हूं। आपकी गहरी सोच और कहानी कहने के जुनून ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। आने वाले वर्षों में स्क्रीन पर और अधिक जादू बिखेरने के लिए तैयार हूं और इस खास दिन को आपके साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूं, सर।'

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
'कुली' सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक है। वहीं 'कुली' को एक एक्शन थ्रिलर माना जा रहा है, जिसे लोकेश कनगराज ने लिखा और निर्देशित किया है। सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर और मोनिशा ब्लेसी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
IIFA 2025: आईफा में जुबिन नौटियाल ने अपने गाने ‘दुआ’ को लेकर कही बड़ी बात, जिंदगी जीने का मंत्र साझा किया 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed