Spirit: प्रभास की 'स्पिरिट' में खलनायक की भूमिका निभाएगा ये कोरियाई सुपरस्टार? पैन-एशिया होगी संदीप की फिल्म
प्रभास की आगामी फिल्म 'स्पिरिट' पर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट की मानें तो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से इस कोरियाई सुपरस्टार का नाम जुड़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा के सहयोग वाली आगामी फिल्म 'स्पिरिट' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म आए दिन नए अपडेट के कारण सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है। इसी बीच नई रिपोर्ट ने प्रशंसकों के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। रिपोर्ट की मानें तो, 'स्पिरिट' में खलनायक की भूमिका के लिए इस दमदार कोरियाई-अमेरिकी अभिनेता के नाम पर चर्चा चल रही है।
'स्पिरिट' से जुड़ेंगे मा डोंग-सेओक?
जानकारी के अनुसार, कोरियाई-अमेरिकी अभिनेता मा डोंग-सेओक जिन्हें डॉन ली के नाम से भी जाना जाता है उन्हें फिल्म 'स्पिरिट' में खलनायक के रूप में लिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह बड़े पैमाने की फिल्म के लिए गेम-चेंजर होगा। मा डोंग-सेओक दक्षिण कोरिया और हॉलीवुड दोनों में एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं।
Kalki 2898 AD: मृणाल ठाकुर ने की 'कल्कि 2898 एडी' की समीक्षा, अमिताभ को बताया शहंशाह, तो कमल हासन के लिए..
मा डोंग-सेओक का शानदार काम
मा डोंग-सेओक ने 'द आउटलॉज', 'द गैंगस्टर', 'द कॉप', 'द डेविल', 'अनस्टॉपेबल', 'चैंपियन' और 'ट्रेन टू बुसान' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की है।
कई सुपर हिटफिल्मों में सहायक किरदारों से लेकर खलनायक तक उनकी भूमिकाएं अलग-अलग हैं। विशेष रूप से मार्शल आर्ट फिल्मों के एक्शन दृश्यों में उनके कौशल का प्रदर्शन काबिल-एक तारीफ रहा है।
Ranveer Singh: रणवीर सिंह के कायल हैं ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के अभिनेता, रोहित शर्मा को बताया पसंदीदा क्रिकेटर
पैन-एशियाई फिल्म होगी 'स्पिरिट'!
फिल्म के बारे में बात करते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने साझा किया था, 'हां, स्पिरिट अर्जुन रेड्डी और एनिमल दोनों से बड़ी होने वाली है। निर्माता 300 करोड़ रुपये लगाने जा रहे हैं। मैं हमेशा इस बात पर गौर करता हूं कि निर्माता उस पैसे को कैसे वसूल करेगा। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि निर्माता पैसा कमाता है और फिर दूसरी फिल्म बनाता है। मुझे लगता है कि प्रभास गारू के लिए यह एक वैध बजट है।' संदीप ने एक इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया था कि 'स्पिरिट' इस साल सितंबर के महीने में फ्लोर पर जाने वाली है। निर्माताओं ने 'स्पिरिट' को भारतीय भाषाओं के साथ-साथ चीनी और कोरियाई भाषाओं में भी रिलीज करने की योजना बनाई है, जिसका लक्ष्य इसे एक पैन-एशियाई फिल्म बनाना है।