फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mahesh Babu film Guntur Kaaram Trailer will be released on this special day know about film release date

Mahesh Babu: इस खास दिन आएगा गुंटूर करम का ट्रेलर, फिल्म की रिलीज डेट भी आई सामने

Mon, 18 Dec 2023 12:54 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 18 Dec 2023 12:54 AM IST
सार

सुपरस्टार महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म गुंटूर करम का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही इस फिल्म के दो गाने रिलीज किए गए हैं, जिसके बाद अब फैंस की निगाहें इस मूवी के ट्रेलर पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
Mahesh Babu film Guntur Kaaram Trailer will be released on this special day know about film release date
गुंटूर करम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म गुंटूर करम का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म टॉलीवु़ड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिससे जुड़े एक-एक अपडेट को फैंस से खूब प्रतिक्रिया मिल रही है। हाल ही इस फिल्म के दो गाने रिलीज किए गए हैं, जिसके बाद अब फैंस की निगाहें इस मूवी के ट्रेलर पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन

इस खास दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

गुंटूर करम के मेकर्स मकर संक्रांति पर इस फिल्म के ग्रैंड रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही इस फिल्म के ट्रेलर को भी एक खास दिन पर रिलीज करने की योजना है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गुंटूर करम का ट्रेलर 1 जनवरी 2024 यानी नए साल के दिन रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के दूसरे गाने की हुई आलोचना

हाल ही में इस फिल्म का दूसरा गाना 'ओ माय बेबी' रिलीज किया गया, लेकिन यह लोगों को प्रभावित करने में असफल रहा। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने संगीतकार एस थमन और गीतकार रामजोगय्या शास्त्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। गाने में बहुत ज्यादा अंग्रेजी शब्द और धीमी धुन की फैंस ने खूब आलोचना की। दुर्भाग्य से ऑनलाइन ट्रोलिंग इतनी ज्यादा होने लगी की रामजोगय्या शास्त्री को अपना एक्स अकाउंट डीएक्टिवेट करना पड़ा।

Kho Gaye Hum Kahan: फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं नव्या नवेली, सिद्धांत संग अफेयर की खबरों ने पकड़ा तूल

विज्ञापन

तीसरी बार एक साथ काम करेंगे महेश और त्रिविक्रम

बता दें कि एक्टर महेश बाबू और डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास गुंटूर करम में तीसरी बार साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले वो 2005 आई 'अथाडू' और 2010 में आई 'खलेजा' में एक साथ काम कर चुके हैं। गुंटूर करम एक एक्शन ड्रामा है। इस फिल्म में जगपति बाबू, जयराम, प्रकाश राज, राम्या कृष्णन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

Rashmika Mandanna: रश्मिका ने अपनी हेल्थ से जुड़ी यह जानकारी की साझा, बताया- उनकी डिस्क में आ गया था उभार

ईगल से होगा गुंटूर करम का सामना

गौरतलब है कि गुंटूर करम में पहले महेश बाबू के अपोजिट पूजा हेगड़े लीड रोल निभाने वाली थीं, लेकिन स्क्रिप्ट और शूटिंग में लगातार बदलाव के चलते वह इस प्रोजेक्ट से दूर हो गईं। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म में श्रीलीला और मीनाक्षी चौधरी को शामिल किया। बता दें कि गुंटूर करम का सामना बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा की ईगल से होगा, तेजा की ईगल भी मकर संक्रांति 2024 पर रिलीज होगी।

Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक के घर आईं नन्ही परी! जिम ट्रेनर ने साझा की खुशखबरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed