फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Massive deals coming in for Hrithik Roshan NTR War 2 Telugu version details inside know more

Hrithik NTR: ऋतिक-एनटीआर की 'War 2' के तेलुगु संस्करण के लिए मिल रही बड़ी डील, जानिए कीमत

Sun, 11 May 2025 11:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 11 May 2025 11:57 AM IST
सार

War 2 Telugu Version: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पहली बार फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है। वहीं इस फिल्म के तेलुगु संस्करण को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।
 

विज्ञापन
Massive deals coming in for Hrithik Roshan NTR War 2 Telugu version details inside know more
वॉर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'वॉर 2' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पहली बार साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म के तेलुगु संस्करण को लेकर जानकारी सामने आई है, जिस पर कई टॉलीवुड निर्माताओं की नजर है। जानिए पूरी डिटेल...
विज्ञापन

War 2 के तेलुगु संस्करण के लिए मिल रही है बड़ी डील
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, ऋतिक रोशन और एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' के तेलुगु संस्करण के लिए बड़ी डील की खबर है। यह फिल्म 2019 की सुपरहिट जासूसी थ्रिलर 'वॉर' का सीक्वल है। ऋतिक इसमें रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल का किरदार दोबारा निभा रहे हैं, जबकि एनटीआर एक खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। पहली फिल्म की सफलता के बाद वॉर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। खबर है कि इसके तेलुगु अधिकारों की कीमत 85 से 120 करोड़ रुपये के बीच है। वहीं, टॉलीवुड के बड़े निर्माता नागा वामसी और सुनील नारंग इन अधिकारों को हासिल करने की कोशिश में हैं। 

यह भी पढ़ें: Sudheer Babu: सुधीर बाबू के जन्मदिन पर जारी हुआ 20वीं फिल्म का पोस्टर, आरएस नायडू करेंगे फिल्म का निर्देशन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म वॉर 2
फिल्म 'WAR 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Madame Tussauds: लंदन के मैडम तुसाद में लगा राम चरण का वैक्स स्टैचू, पेट डॉग राइम की क्यूटनेस ने जीता दिल

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed