सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Nagarjuna breaks silence on rejecting Rehman Dakait's role in dhurandhar akshaye khanna

'धुरंधर' में रहमान डकैत की भूमिका को लेकर नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'अक्षय खन्ना बहुत अच्छे...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 15 Feb 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Nagarjuna On Dhurandhar: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन इन दिनों अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' को लेकर उड़ रही अफवाहों पर अपनी राय पेश की है।

Nagarjuna breaks silence on rejecting Rehman Dakait's role in dhurandhar akshaye khanna
नागार्जुन और अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में है। अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के किरदार में इतना जबरदस्त अभिनय किया कि लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में एक अफवाह फैली थी कि यह रोल पहले नागार्जुन को ऑफर किया गया था। जानिए क्या है पूरी सच्चाई?

Trending Videos

नागार्जुन का बयान
नागार्जुन ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। उन्होंने बताया, 'मुझे यह रोल कभी ऑफर नहीं किया गया। हालांकि, मुझे सच में अच्छा लगता अगर यह रोल मुझे मिलता।' इसके आगे नागार्जुन ने 'धुरंधर' को लेकर कहा, ''धुरंधर' बहुत शानदार फिल्म है। आदित्य धर का निर्देशन कमाल का है। मुझे उनकी पिछली फिल्म 'उरी' भी बहुत पसंद आई थी। फिल्म में सबके अभिनय बहुत अच्छे हैं, खासकर अक्षय खन्ना ने तो कमाल कर दिया। मैं सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' इसी के साथ नागार्जुन ने 'धुरंधर 2' को लेकर अक्षय खन्ना को एक और बड़ी हिट की शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नागार्जुन की फिल्में
नागार्जुन को आखिरी बार बॉलीवुड में 2022 की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ काम किया। उनकी अगली फिल्म 'संक्रांति' 15 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: 'महाशिवरात्रि' पर महेश बाबू ने जारी किया 'नागाबंधम' का टीजर, महादेव के अवतार में दिखें विराट, जानें रिलीज डेट

किस फिल्म में नजर आएंगे अक्षय खन्ना? 
अक्षय खन्ना 19 मार्च 2026 को 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) में फिर से रहमान डकैत के रोल में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा अक्षय फिल्म 'महाकाली' और 'इक्का' में नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें: सारा अर्जुन ने अपने फैंस को दी 'महाशिवरात्रि' की बधाई, शेयर की अहम सूचना; सतर्क रहने की दी हिदायत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed