फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Neil Nitin Mukesh Debut In Malayalam Film Industry With Khalifa Movie First look Reveal

जन्मदिन पर नील नितिन मुकेश ने फैंस को चौंकाया, मलयालम सिनेमा में रखेंगे कदम; जानिए किस फिल्म से होगा डेब्यू?

Thu, 15 Jan 2026 06:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 15 Jan 2026 06:16 PM IST
सार

Neil Nitin Mukesh Debut In Malayalam Film Industry: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश आज अपना 44 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबर साझा की। वह एक बड़ी फिल्म से मलयालम सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। जानिए, किस मलयालम फिल्म का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh Debut In Malayalam Film Industry With Khalifa Movie First look Reveal
मलयालम सिनेमा में डेब्यू करेंगे नील नितिन मुकेश - फोटो : इंस्टाग्राम@neilnitinmukesh

विस्तार

आज बाॅलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश का जन्मदिन है। एक्टर ने अपने बर्थ डे के मौके पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह मलयालम सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में साउथ के चर्चित एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। उन्होंने भी नील नितिन मुकेश के मलयालम सिनेमा में डेब्यू वाली पोस्ट को शेयर किया है। जानिए, किस फिल्म का हिस्सा बनेंगे नील नितिन मुकेश? 
विज्ञापन

 

नील ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी
गुरुवार को नील नितिन मुकेश ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयक की, जिसमें मलयालम फिल्म ‘खलीफा’ का पोस्टर शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली फिल्म की घोषणा करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है।’ वहीं साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने ‘खलीफा’ फिल्म से जुड़ी पोस्ट साझा की। जिसके कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे नील नितिन मुकेश! मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में आपका स्वागत है।’

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh)

 

लंदन में भी शूट हुई फिल्म ‘खलीफा’
पृथ्वीराज सुकुमारन और नील नितिन मुकेश स्टारर फिल्म ‘खलीफा’ की शूटिंग पिछले साल जुलाई में शुरू हुई थी। इस फिल्म का कुछ हिस्सा लंदन में भी फिल्माया गया है। यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है। नील के किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी मेकर्स ने शेयर नहीं की है। हां, फिल्म की कहानी को लेकर जरूर जानकारी सामने आई है, इसकी स्टोरी लाइन सोने की तस्करी के ईद-गिर्द बुनी गई है। 

नील नितिन मुकेश इन फिल्मों में भी आए नजर
जल्द ही नील नितिन मुकेश मलयालम फिल्म ‘खलीफा’ में नजर आएंगे। वह बॉलीवुड में भी एक्टिव हैं।पिछले साल उनकी एक फिल्म 'एक चतुर नार' रिलीज हुई। इसमें उनका नेगेटिव रोल था, जिसे काफी पसंद किया गया



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed