Aatank Hi Aatank: 30 साल पहले भी साथ आए थे आमिर-रजनीकांत, बुरी तरह फ्लॉप रही थी फिल्म; आज तक पछताते हैं एक्टर
Rajinikanth with Aamir khan: जल्द रिलीज होने वाली साउथ फिल्म ‘कुली’ से पहले भी आमिर खान और रजनीकांत एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए चुके हैं। हिंदी फिल्म ‘आतंक ही आतंक’ में दोनों ने साथ काम किया, यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। जानिए, आमिर और रजनीकांत की इस फिल्म से जुड़ी खास बातें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रजनीकांत स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘कुली’ (वितरकों द्वारा फिल्म के पोस्टर में इसका नाम 'कूली' लिखा जा रहा है) में आमिर खान भी एक कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें आमिर का लुक इन दिनों चर्चा में हैं। वो फिल्म में एक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। कम ही लोग जानते हैं कि यह पहली बार नहीं है जब आमिर खान और रजनीकांत साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। लगभग 30 साल पहले भी दोनों ने साथ में एक हिंदी एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म ‘आतंक ही आतंक’ में काम किया था। इसमें आमिर खान और रजनीकांत के किरदार क्या थे ? और क्यों इस फिल्म में काम करके आमिर खान पछताए थे? यहां जानिए...
इस हॉलीवुड फिल्म की रीमेक थी ‘आतंक ही आतंक’
हॉलीवुड फिल्म ‘गाॅडफादर’ से इंस्पायर होकर डायरेक्टर दिलीप शंकर ने एक हिंदी एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म ‘आतंक ही आतंक बनाई। साल 1995 में यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में रजनीकांत, आमिर खान और जूही चावला ने लीड रोल निभाए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरफ फ्लॉप हुई। इसके बावजूद इसे साल 2000 में तमिल में डब किया गया।
फिल्म करके क्यों पछताए मिस्टर परफेक्शनिस्ट
फिल्म ‘आतंक ही आतंक’ में रजनीकांत जैसे लीजेंड एक्टर के साथ काम करने का मौका आमिर खान को मिला। इसके बावजूद वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर पछताए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान को इस फिल्म में अपनी परफॉर्मेस बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। फिर फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लाॅप हुई तो यह साफ संकेत था कि दर्शकों ने भी इसे नाकार दिया।
क्या थी फिल्म की कहानी
फिल्म ‘आतंक ही आतंक’ हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडफादर’ से जरूर इंस्पायर थी लेकिन इसकी कहानी के साथ निर्देशक न्याय नहीं कर सके। फिल्म में रजनीकांत ने मुन्ना, आमिर खान ने रोहन सिंह ठाकुर का किरदार निभाया था। आमिर खान ने एक गैंगस्टर के बेटे का रोल किया, जबकि मुन्ना बने रजनीकांत ने उसी गैंगस्टर के करीबी व्यक्ति का रोल किया था। गैंगस्टर पर जब दूसरे गैंग के लोग हमला करते हैं तो रोहन और मुन्ना उनसे बदला लेते हैं। अपराध, प्यार और परिवार के ईद-गिर्द इस कहानी को बुना गया था, साथ ही एक्शन की डोज भी दर्शकों को दी गई। फिर भी फिल्म का थिएटर में बुरा हाल हुआ।