फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rajinikanth film coolie to release on different weekend to avoid clash with Hrithik Roshan movie war 2 reports

Coolie vs War 2: बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगी 'वॉर 2'-'कुली' के बीच टक्कर, ऋतिक की फिल्म को रास्ता देंगे रजनीकांत?

Sat, 15 Mar 2025 02:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 15 Mar 2025 02:40 PM IST
सार

रजनीकांत की फिल्म 'कुली' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' की बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर होने की संभावना थी, जिसे लेकर अब खबर आ रही है कि दोनों फिल्में नहीं भिड़ेंगी। 

विज्ञापन
Rajinikanth film coolie to release on different weekend to avoid clash with Hrithik Roshan movie war 2 reports
कुली-वॉर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित रजनीकांत की आगामी एक्शन फिल्म 'कुली' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के जरिए अभिनय और निर्देशक की जोड़ी पहली बार साथ काम कर रही है और फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में आई खबरों में बताया गया कि इस फिल्म की रिलीज ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत 'वॉर 2' से बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती है।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी फिल्में?
दोनों फिल्मों की रिलीज को लेकर सामने आ रहीं खबरों से संकेत मिलता है कि दोनों बड़े बैनर की फिल्में एक ही स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत रिलीज पर नजर गड़ाए हुए हैं। अगर टकराव होता तो इससे दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर काफी असर पड़ सकता था। हालांकि, अब फिल्मों को लेकर ताजा खबर है कि रिलीज की तारीखों के टकराव को टाल दिया गया है।
Ranya Rao: कई बार मारे थप्पड़ और खाना नहीं दिया, रान्या राव का डीआरआई पर बड़ा इल्जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब रिलीज होंगी दोनों फिल्में
कई चर्चाओं के बाद दोनों फिल्मों के निर्माता फिल्मों को अलग-अलग सप्ताहांत पर रिलीज करने के लिए सहमत हो गए हैं। आंध्र बॉक्स ऑफिस डॉट कॉम के अनुसार, अगर 'वॉर 2' अगस्त 2025 में स्वतंत्रता दिवस के सप्ताहांत पर रिलीज होती है तो 'कुली' उस दिन रिलीज नहीं होगी। रिलीज शेड्यूल पर आगे की बातचीत अभी भी जारी है।

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
इस बीच दावा किया गया है कि रजनीकांत की 'कुली' के निर्माता पूरे भारत में फिल्म की सफल रिलीज के लिए वितरकों की तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही हाल ही में फिल्म की टीम ने निर्देशक लोकेश कनगराज का जन्मदिन सेट पर मनाया। इस जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। 'कुली' में नागार्जुन अक्किनेनी , सत्यराज, श्रुति हासन, उपेंद्र, शौबिन शाहिर और अन्य  सहित कई कलाकार हैं।
Lakshyahira Das Died: संगीतकार लक्ष्यीरा दास का 94 वर्ष की आयु में निधन, असम के मुख्यमंत्री ने जताया शोक 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed