फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rifle Club Release date OUT rapper Hanumankind debut film Hit on this date Anurag Kashyap also a part

Rifle Club: रैपर हनुमानकाइंड की डेब्यू फिल्म 'राइफल क्लब' की रिलीज डेट आई सामने, अनुराग कश्यप भी दिखाएंगे कमाल

Thu, 21 Nov 2024 05:06 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 21 Nov 2024 05:06 PM IST
सार

रैपर हनुमानकाइंड की डेब्यू फिल्म 'राइफल क्लब' की रिलीज डेट सामने आ गई है। वहीं, यह अनुराग कश्यप की भी मलयालम डेब्यू फिल्म होने जा रही है। 
 

विज्ञापन
Rifle Club Release date OUT rapper Hanumankind debut film Hit on this date Anurag Kashyap also a part
राइफल क्लब रिलीज डेट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राइफल क्लब' की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म निर्माता आशिक अबू ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान करने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट का सहारा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पूरी कास्ट का एक पोस्टर साझा किया। साथ ही बताया कि 'राइफल क्लब' 19 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन

'राइफल क्लब' की रिलीज से उठा पर्दा 

आशिक अबू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की टीम का एक पोस्टर साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'राइफल क्लब मूवी 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में।' पोस्टर में विजयराघवन, दर्शन राजेंद्रन, विंसी एलोशियस, सुरेश कृष्णा, सुरभि लक्ष्मी, वाणी विश्वनाथ और विष्णु अगस्त्य शामिल हैं। दिलेश पोथन और मुख्य अभिनेत्री, उन्नीमाया प्रसाद को एक ईसाई दूल्हा और दुल्हन के रूप में दो कुत्तों को पकड़े हुए दिखाया गया है, जबकि फ्रेम में परिवार के अन्य सदस्य शराब के गिलास पकड़े हुए हैं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aashiq Abu (@aashiqabu)

विज्ञापन
विज्ञापन

रैपर हनुमानकाइंड का अभिनय डेब्यू 

'बिग डॉग्स' के साथ ग्लोबल म्यूजिक चार्ट में हिस्सा बनाने वाले रैपर हनुमानकाइंड उर्फ सूरज चेरुकट अब अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वह 'राइफल क्लब' में भीरा नाम के शख्स का किरदार निभाने वाले हैं। उनके किरदार पोस्टर ने पहले से ही उत्साह पैदा किया हुआ है, जिसमें उन्हें बंदूक लहराते हुए दिखाया गया है।

 

अनुराग कश्यप भी हैं फिल्म का हिस्सा 

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और अभिनेता अनुराग कश्यप भी 'राइफल क्लब' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में निर्देशक अनुराग कश्यप ने हनुमानकाइंड के पिता का किरदार निभाया है। बता दें कि 'राइफल क्लब' के जरिए अनुराग कश्यप मलयालम सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आशिक अबू ने किया है, जो पहले 'वायरस', 'डैडी कूल', 'साल्ट एन पेपर', '22 फीमेल कोट्टायम', 'इडुक्की गोल्ड' और 'मायानाधि' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed