फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Salaar 2 new update prabhas Prithviraj Sukumaran Prashanth Neel Film shoot will start in end of May

Salaar 2: सलार 2 की शूटिंग जल्द होने जा रही शुरू, जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Wed, 01 May 2024 11:39 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 01 May 2024 11:39 AM IST
सार

सलार 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इस साल के मई महीने के अंत तक शुरू होगी। वहीं, इसके अगले साल रिलीज होने की भी बात सामने आ रही है। फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 

विज्ञापन
Salaar 2 new update prabhas Prithviraj Sukumaran Prashanth Neel Film shoot will start in end of May
सलार - फोटो : एक्स

विस्तार

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास और निर्देशक प्रशांत नील की जोड़ी ने फिल्म सलार से जमकर धमाल मचाया था। इस फिल्म ने रिलीज के बाद दुनियाभर में 600 करोड़ से अधिक की कमाई की। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन की अदाकारी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। पहले भाग के दमदार प्रदर्शन के बाद फैंस को इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ बनाया रिश्ता, बोले- वो दामाद हैं हमारे

विज्ञापन

सलार पर आया बड़ा अपडेट

अब फिल्म के सीक्वल पर नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सालार: भाग 2 की शूटिंग इस साल मई के अंत तक शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि सालार के दूसरे भाग का फिल्मांकन हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में 10 दिन के शेड्यूल के साथ शुरू होने वाला है।
Siddhesh Pandey: मशहूर गीतकार समीर अंजान के बेटे हैं सिद्धेश, 23 साल की उम्र में पहली डॉक्यूमेंट्री रिलीज

फीडबैक के आधार पर स्क्रिप्ट तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले भाग के फीडबैक के आधार पर सीक्वल की स्क्रिप्ट को तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि निर्माता इसके आउटपुट से संतुष्ट हैं। प्रभास और पृथ्वीराज सालार 2 के पहले शेड्यूल में शामिल होंगे जो उनकी प्रतिद्वंद्विता पर केंद्रित होगा।
Jolly LLB 3: जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग हुई शुरू, इस दिन अजमेर पहुंचेंगे अक्षय कुमार

विज्ञापन

2025 में रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा इस साल शूट किया जाएगा। वहीं, बाकी के हिस्से 2025 की पहली तिमाही में शूट किए जाएंगे। फिलहाल निर्माता सभी इंडस्ट्री के नए कलाकारों को इस फिल्म में कास्ट करने की प्रक्रिया में हैं।  इस फिल्म को दिसंबर 2025 में रिलीज करने का लक्ष्य मेकर्स ने निर्धारित किया है।
Ramayana: 'रामायण' में कैकेयी की भूमिका पर लारा दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे सुनकर अच्छा लग रहा है'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed