फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Salaar team visited Kateel Durgaparameshwari temple for blessings with prabhas Prashanth neel Vijay KIragandur

Salaar: सलार की सफलता के बाद दर्शन करने कतील दुर्गापरमेश्वरी मंदिर पहुंचे प्रभास, मेकर्स के साथ लिया आशीर्वाद

Sat, 13 Jan 2024 12:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 13 Jan 2024 12:40 AM IST
सार

सलार की की जबर्दस्त सफलता का जश्न मनाने के लिए पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास, फिल्ममेकर प्रशांत नील और प्रोड्यूसर विजय किरगंदूर सहित फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू ने मैंगलोर के पास श्री कतील दुर्गापरमेश्वरी मंदिर का दौरा किया।

विज्ञापन
Salaar team visited Kateel Durgaparameshwari temple for blessings with prabhas Prashanth neel Vijay KIragandur
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कांतारा, केजीएफ चैप्टर 1 और 2 के बाद होम्बले फिल्म की सलार भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 22 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म  दुनियाभर के दर्शकों और फैन्स से खूब प्यार और तारीफ हासिल कर रही है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई की सिलसिला अभी भी जारी है।  

विज्ञापन

कीर्ति सुरेश की 'रघुथाथा' का टीजर जारी, भाषा समझने की चुनौतियों को हास्य रूप में दिखाती है फिल्म

विज्ञापन

Salaar team visited Kateel Durgaparameshwari temple for blessings with prabhas Prashanth neel Vijay KIragandur
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्री कतील दुर्गापरमेश्वरी मंदिर पहुंची टीम सलार

इस फिल्म की जबर्दस्त सफलता का जश्न मनाने के लिए पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास, फिल्ममेकर प्रशांत नील और प्रोड्यूसर विजय किरगंदूर सहित फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू ने मैंगलोर के पास श्री कतील दुर्गापरमेश्वरी मंदिर का दौरा किया। फिल्म को मिली ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद टीम ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

Salaar team visited Kateel Durgaparameshwari temple for blessings with prabhas Prashanth neel Vijay KIragandur
'सलार' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विदेश में भी दिखा सलार का जलवा

देश के साथ विदेश में भी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ की शानदार कमाई की है। मंदिर के दर्शन के बाद, होम्बले फिल्म्स आज बेंगलुरु में फिल्म की सफलता के लिए एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में प्रभास, प्रशांत नील और पृथ्वीराज सुकुमारन सहित पूरी कास्ट और क्रू शामिल हुआ।  सलार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन प्रशांत नील ने किया हैं। इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं।
शादी से पहले भगवान राम का आर्शीवाद लेने पहुंचे रकुल और जैकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed