साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। हाल ही में सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वहीं अब उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही जून महीने की खास झलक दिखाई है।
सामंथा रुथ प्रभु के लिए कैसा रहा जून का महीना? प्रेग्नेंसी के बीच वर्कआउट का वीडियो किया साझा
Samantha Ruth Prabhu Video During Pregnancy: सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर जून महीने की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। उन्होंने इस पोस्ट में अपनी फिटनेस, छुट्टियों और पति के साथ बिताए खूबसूरत पलों को दिखाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामंथा का पोस्ट
सामंथा ने इंस्टाग्राम पर जून के महीने की झलक तस्वीरों और वीडियो के जरिए दिखाई। अपनी इस पोस्ट के साथ सामंथा ने कैप्शन में लिखा, 'जून किसी परी की कहानी जैसा था।' उनकी इस पोस्ट पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कमेंट में लिखा, 'सैम' इसके साथ ही लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया है।
सामंथा ने तस्वीरों में दिखाई किसकी झलक
पहली तस्वीर में सामंथा सफेद रंग के पारंपरिक कपड़ों में बेहद सुंदर लग रही हैं। एक तस्वीर में वह बिस्तर पर आराम कर रही हैं और उनके दो पालतू डॉगी उनके पास लेटे हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी छुट्टियों, खूबसूरत नजारों, पसंदीदा खाने और किताबों की झलकियां भी फैंस के साथ साझा की हैं।
प्रेग्नेंसी में फिटनेस
सामंथा ने इन शानदार तस्वीरों के साथ अपना जिम में वर्कआउट करते हुए एक खास वीडियो भी साझा किया है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। फैंस सामंथा की इन तस्वीरों पर वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)
काम से लेंगी मैटरनिटी ब्रेक
हाल ही में अपनी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की सफलता के मौके पर सामंथा ने बताया कि वह जल्द ही काम से मैटरनिटी ब्रेक लेंगी। उन्होंने कहा, 'इस फिल्म के बाद अपनी स्थिति को देखते हुए मुझे थोड़ा ब्रेक लेना होगा। ब्रेक के बाद मैं अपने फैंस के लिए एक नई फिल्म के साथ वापसी करूंगी।'