पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maa Inti Bangaaram: 50 करोड़ के बाद लगभग स्थिर हुई ‘मां इंटी बंगारम’ की कमाई, जानें गुरुवार का कलेक्शन

Thu, 02 Jul 2026 09:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 02 Jul 2026 09:22 PM IST
सार

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection: आज ‘मां इंटी बंगारम’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। जानिए फिल्म ने आज बुधवार के दिन कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Samantha Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 14 After 50 Crore Mark
मां इंटी बंगारम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ 19 जून 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए करीब 2 हफ्ते हो चुके हैं। जानिए 2 हफ्ते बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है। 

Samantha Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 14 After 50 Crore Mark
मां इंटी बंगारम टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl

दूसरे हफ्ते घटी कमाई 
‘मां इंटी बंगारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई लगभग स्थिर हो गई है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 33.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं अब इसकी कमाई में गिरावट हुई है और इसने दूसरे हफ्ते में 19.97 करोड़ की कमाई की है। 

Samantha Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 14 After 50 Crore Mark
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' - फोटो : सोशल मीडिया

‘मां इंटी बंगारम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर लगभग स्थिर कमाई कर रही है। बीते 2-3 दिनों में इसकी कमाई 1 से 2 करोड़ के बीच ही हो रही है। हालांकि फिल्म ने आज खबर लिखे जाने तक 1.15 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 53.95 करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 14 After 50 Crore Mark
‘मां इंटी बंगारम’ - फोटो : इंस्टाग्राम

इन फिल्मों से है टक्कर 
बॉक्स ऑफिस पर ‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला पर नई रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और  ‘कॉकटेल 2’ से है। 'वेलकम टू द जंगल' ने आज 3.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने आज 71 लाख की कमाई की है। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर भी 'मां इंटी बंगारम' की कमाई पर पड़ा है। 

ये भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office: 100 करोड़ पर ‘कॉकटेल 2’ की नजरें, कमाई में लगातार गिरावट! जानें गुरुवार का कलेक्शन

विज्ञापन
Samantha Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 14 After 50 Crore Mark
मां इंटी बंगारम - फोटो : X

क्या है ‘मां इंटी बंगारम’ की कहानी? 
'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। मगर परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत उसके सामने आता है, तब कहानी में मोड़ आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed