सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Shah Rukh Khan To Make A Cameo In Allu Arjun Deepika Padukone Raaka as per report

Raaka: क्या अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की 'राका' में कैमियो करेंगे शाहरुख खान? जानें पूरी डिटेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 14 Apr 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Raaka Movie SRK: अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'राका' का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। लेकिन अब जानकारी के अनुसार इस फिल्म में शाहरुख खान एक खास रोल में नजर आ सकते हैं।

Shah Rukh Khan To Make A Cameo In Allu Arjun Deepika Padukone Raaka as per report
शाहरुख खान- फिल्म राका - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की नई फिल्म ‘राका’ का निर्देशन एटली कर रहे हैं। यह फिल्म इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है। फिल्म का नाम अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर जारी किया गया था। जानकारी के अनुसार, अब इस फिल्म में शाहरुख खान एक खास रोल में नजर आ सकते हैं।

Trending Videos

'राका' का पहला पोस्टर
हाल ही में 'राका' के पहले पोस्टर में अल्लू अर्जुन एक ताकतवर लुक में दिखे, जिसमें उनके चेहरे को आधा एक भेड़िये जैसे रोएंदार हाथ से ढका हुआ है। यह पोस्टर देखने में रहस्यमयी और दमदार लगा। अब ताजा जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान इस फिल्म में एक कैमियो भूमिका में नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या 'राका' में नजर आएंगे शाहरुख खान
इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, शाहरुख खान ने एटली की इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है। इससे पहले शाहरुख निर्देशक एटली के साथ 2023 में फिल्म ‘जवान’ में काम कर चुके हैं। शाहरुख खान फिल्म ‘राका’ में छोटी भूमिका निभाते नजर आएंगे। इससे पहले अल्लू अर्जुन को ‘जवान’ में कैमियो करने का ऑफर मिला था, लेकिन ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग की वजह से वह यह रोल नहीं कर पाए थे। अब ‘राका’ में शाहरुख और अल्लू अर्जुन दोनों साथ नजर आएंगे, जो उनके फैंस के लिए देखना काफी खास होगा।

शाहरुख ने दी थी अल्लू को बधाई
हाल ही में शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी थी। इसके साथ ही शाहरुख ने फिल्म 'राका' के पहले लुक की तारीफ भी की थी। शाहरुख ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो अल्लू अर्जुन, पोस्टर बहुत शानदार है। #Raaka बेहद रोमांचक लग रही है।'

'राका' का बजट
फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना के अलावा इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर के अलावा अब शाहरुख खान के होने की भी उम्मीद है। 'राका' 700 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में बन रही है। इसे सन पिक्चर्स प्रोडक्शन कंपनी बना रही है। टीम जल्द ही मुंबई में शूटिंग शुरू करने वाली है। अगर सब ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग 2026 के आखिर तक पूरी हो सकती है।


यह भी पढ़ें: 27 दिनों बाद भी करोड़ों कमा रही ‘धुरंधर 2’, वर्ल्डवाइड कमाई में ‘पुष्पा 2’ और 'बाहुबली 2' से कुछ ही पीछे..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed