सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   south actor nani announced his upcoming film bloody romeo

नानी के जन्मदिन पर ‘ब्लडी रोमियो’ का प्रोमो हुआ रिलीज, एक्टर ने शेयर की फिल्म की जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Feb 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Actor Nani upcoming film : नानी के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म ‘ब्लडी रोमियो’ की झलक मेकर्स ने फैंस को दिखा दी है।

south actor nani announced his upcoming film bloody romeo
फिल्म ब्लडी रोमियो - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

एक्टर नानी आज अपना 41 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर निर्देशक सुजीत ने फिल्म ‘ब्लडी रोमियो’ का प्रोमो रिलीज किया। एक्टर नानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। 

Trending Videos

एनिमेटेड प्रोमो जारी कर की घोषणा
निर्देशक सुजीत ने नानी के जन्मदिन पर इस फिल्म से पर्दा उठाया। कुछ समय पहले से फिल्म की अठकलें लगाई जा रही थीं। अब इसपर मेकर्स ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। फिल्म का टाइटल 'ब्लडी रोमियो' रहेगा और नानी इसमें मुख्य भूमिका में रहेगें। फिल्म का किरदार एक शेफ-गैंगस्टर की भूमिका में रहेगें। एक एनिमेटेड प्रोमो जारी कर इसे रिलीज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sujeeth (@sujeethsign)


 

south actor nani announced his upcoming film bloody romeo
फिल्म ब्लडी रोमियो - फोटो : यूट्यूब

नानी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अभिनेता नानी ने इसे अपने सोशल मीडिया अकांउट से शेयर करते हुए लिखा, ‘थोड़ा एक्शन, थोड़ा मजा, थोड़ा पागलपन और ढेर सारा प्यार :)’ इस प्रोमो में नानी के किरदार के कई रूप दिखाए गए हैं। एक व्यक्ति जो कि एक अच्छा शेफ है। इसी के साथ गैंगस्टर भी है। 

 

क्या खास है प्रोमो में?
इस एनिमेटिड प्रोमो मे वेन्नेला किशोर की आवाज सुनाई देती है। प्रोमो की शुरूआत में नानी को खाना बनाते दिखाया जाता है।इसके बाद एक्शन के साथ ड्रामा आता है। इस पैन इंडिया प्रोजेक्ट में ‘ब्लडी रोमियो’  में नानी एक बहुत ही अलग भूमिका में नजर आएंगें। यह किरदार उनके पिछले सारे किरदारों से काफी भिन्न होगा। इस प्रोमो के  प्रवीण वेरा और कायो ड्रिप के गाने ‘नंबर 1 गैंगस्टा’ से सजाया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed