सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Yash expands Toxic universe introduces Akshay Oberoi as Tony in film

Toxic: यश की 'टॉक्सिक' में नए कलाकार की एंट्री, सामने आया एक्टर का नया लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 23 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Toxic Cast: 'टॉक्सिक' के मेकर्स इस फिल्म का बज बनाए रखने के लिए नई तरकीबें लगा रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने नए कलाकार की एंट्री का खुलासा किया है।

Yash expands Toxic universe introduces Akshay Oberoi as Tony in film
यश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' सुर्खियों में है। फिल्म के मेकर्स हर दिन इसकी अपडेट दे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ है जिसे दर्शकों ने पसंद किया है। अब मेकर्स ने फिल्म के एक और कलाकार का लुक जारी किया है। मेकर्स ने फिल्म से अक्षय ओबेरॉय का लुक जारी किया है।
Trending Videos


अक्षय ओबेरॉय का लुक जारी
केवीएन प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम पर अक्षय ओबेरॉय का लुक जारी किया है। इसमें वह टोनी के रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में टोनी भूरे रंग के ड्रेस में हैं। वह खून से लथपथ हैं। पोस्टर में देखा जा सकता है कि उनके आस-पास कई घायल लोग पड़े हुए हैं। इन लोगों के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)


डबल रोल में होंगे यश
फिल्म में यश, राया और टिकट के डबल रोल में नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज हुए टीजर में राया पर ज्यादा फोकस किया गया है। इसमें उन्हें एक खतरनाक गैंगस्टर के तौर पर दिखाया गया। टीजर में भरपूर एक्शन है। 

मुश्किल वक्त में जॉन अब्राहम समेत इन क्रिकेटर ने दिया साथ, रणवीर अल्लाहबादिया ने बताया किस काम में हुए कामयाब


फिल्म की स्टारकास्ट
मेकर्स ने फिल्म से कई कलाकारों के लुक शेयर किए हैं। इसमें नादिया के रोल में कियारा आडवाणी, गंगा के रोल में नयनतारा, एलिजाबेथ के रोल में हुमा कुरैशी, रेबेका के रोल में तारा सुतारिया, टोविनो थॉमस, डेरेल डी'सिल्वा और मेलिसा के रोल में रुक्मिणी वसंत होंगी।

Yash expands Toxic universe introduces Akshay Oberoi as Tony in film
'टॉक्सिक' टीजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कौन है निर्देशक?
फिल्म 'टॉक्सिक' को यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखा है। यह फिल्म 1940 और 1970 के दशक के बीच गोवा में सेट है। कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट की गई यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज होगी।

कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?
टॉक्सिक 19 मार्च, 2026 को रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली है। दोनों ही बड़ी फिल्में हैं। देखना होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed