फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   South actress Keerti Suresh is going to get married at the end of year

Keerthy Suresh: शादी के बंधन में बंधने वाली हैं कीर्ति सुरेश, क्या होने वाली है अरेंज मैरिज!

Sat, 16 Nov 2024 06:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 16 Nov 2024 06:17 PM IST
सार

जिन अभिनेत्रियों की शादी नहीं हुई होती, उनके बारे में बार-बार खबर आती है कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी भी करने वाली हैं। हाल ही में साउथ की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की शादी की अफवाह भी उड़ी है। कितनी सच्चाई है इस बात में, जानिए।

विज्ञापन
South actress Keerti Suresh is going to get married at the end of year
कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम-@ladygaga

विस्तार

कीर्ति सुरेश तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में अभिनय करती हैं। उन्होंने कई नामी साउथ स्टार्स के साथ फिल्मों में काम किया है। कीर्ति अपनी फिल्मों के अलावा अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके अफेयर्स के बारे में फैंस के बीच चर्चा होती रहती है, लेकिन कीर्ति कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं करती हैं। हाल ही में सुनने में आया है कि वह साल के आखिरी में शादी करने वाली हैं। 

विज्ञापन

अरेंज मैरीज की बात आई सामने 
अगर सोशल मीडिया और साउथ इंडस्ट्री के गलियारों में चल रही एक खबर पर यकीन करें, तो कीर्ति इस साल के अंत तक शादी करने वाली हैं। सुनने में आया है कि वह अरेंज मैरीज कर रही हैं। यह शादी गोवा में होने वाली है। माना जा रहा है कि कीर्ति के माता-पिता ने उनका यह रिश्ता तय किया है। कीर्ति का होना वाला जीवनसाथी उनके ही रिश्तेदारी में है। वह दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। वैसे अब तक शादी की खबर के बारे में कीर्ति की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी उड़ी है शादी की अफवाह  
कुछ समय पहले भी कीर्ति की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी, लेकिन तब परिवार वालों ने इस बात  से इंकार कर दिया। दरअसल, कुछ साल पहले ऐसा सुनने में आया था कि कीर्ति, केरल के एक पॉलिटिशियन से शादी करने वाली हैं। इसके अलावा संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया। ऐसा कहा गया है कि दोनों लंबे समय से प्यार में हैं और जल्द ही शादी करेंगे। उस समय कीर्ति के पिता और परिवार वालों ने इस बात पर आपत्ति जताई और कहा कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। खुद कीर्ति ने भी कहा था कि वह अभी अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रही है, इसलिए शादी के बारे में सोच नहीं रही हैं। अनिरुद्ध को तो उन्होंने अपना सिर्फ दोस्त बताया। 
 

विज्ञापन

South actress Keerti Suresh is going to get married at the end of year
कीर्ति-वरुण धवन फिल्म 'बेबी जॉन' में - फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn, @keerthysureshofficial

कीर्ति बेबी जॉन में नजर आएंगी 
अगले महीने कीर्ति वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' में उनकी पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म देश भर में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक ए. कालीस्वरन हैं। फिल्म में वरुण पुलिस वाले के रोल में हैं, इसमें वह काफी एक्शन करते हुए नजर आएंगे, वहीं कीर्ति का रोल भी काफी दमदार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed