‘शक्तिमान’ पर आधारित होगी अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म? चर्चाओं पर अब मेकर्स ने दी प्रतिक्रिया; जानें क्या है सच
Allu Arjun Next Movie On Shaktimaan: दर्शक लंबे वक्त से अपने पसंदीदा सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। अब ऐसी चर्चाएं हैं कि अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म ‘शक्तिमान’ पर आधारित होगी। जानिए क्या है पूरी सच्चाई…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
90 और 2000 के दशक में बच्चों के लोकप्रिय शो ‘शक्तिमान’ की आज भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यही कारण है कि काफी वक्त से शक्तिमान पर फिल्म बनाने की चर्चाएं भी चल रही हैं। रणवीर सिंह का नाम भी इसके लिए आगे आता रहा है, लेकिन मुकेश खन्ना रणवीर के नाम पर सहमत नहीं हुए।
इस बीच ऐसी भी चर्चाएं सामने आईं कि अल्लू अर्जुन की बेसिल जोसेफ के साथ मच अवेटेड आगामी फिल्म ‘शक्तिमान’ पर ही आधारित है। बेसिल इससे पहले 2021 में आई टोविनो थॉमस की सुपरहीरो फिल्म 'मिन्नल मुरली' बना चुके हैं। यह फिल्म काफी सफल रही थी। हालांकि, खबरों के वायरल होने के बाद अब मेकर्स ने अल्लू अर्जुन की इस मच अवेटेड फिल्म को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है।
शक्तिमान पर आधारित नहीं है फिल्म
क्लब एफएम 94.3 पर बात करते हुए निर्देशक अरुण अनिरुधन, जिन्होंने टोविनो और बेसिल की हालिया फिल्म ‘अथिराडी’ का निर्देशन किया है, ने फिल्म निर्माता-अभिनेता के साथ शक्तिमान पर काम करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘पॉलसन (स्कारिया) और मैं बेसिल की अगली फिल्म की पटकथा लिख रहे थे।
दुर्भाग्य से इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। शक्तिमान एक बहुत बड़ी फिल्म बनने वाली थी। मुझे नहीं पता कि यह बनेगी या नहीं, मामला काफी पेचीदा है।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वे जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसकी अभी घोषणा नहीं हुई है वह शक्तिमान है? इस पर निर्देशक ने जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि नहीं, इसका शक्तिमान से कोई संबंध नहीं है। यह कुछ अलग है। फिल्म से जुड़े सभी अपडेट जल्द ही साझा किए जाएंगे।
बेसिल जोसेफ ने अल्लू अर्जुन के साथ ‘शक्तिमान’ बनाने पर कही थी ये बात
हाल ही में जब सिनेउलगाम से बातचीत के दौरान बेसिल जोसेफ से अर्जुन के साथ उनकी और अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने टालमटोल भरा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, ‘जो होगा देखा जाएगा।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या यह शक्तिमान है, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा नहीं कहा।
हालांकि, उन्होंने फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी देने से साफ इनकार करते हुए कहा था कि फिलहाल इस बारे में बात नहीं कर सकते क्योंकि यह एक प्रक्रिया है जो अनिश्चितता से भरी है। सही समय आने पर वे इस बारे में बात करेंगे।
अल्लू अर्जुन के शक्तिमान का रोल करने की चर्चाएं इसलिए भी उठती रहती हैं, क्योंकि मुकेश खन्ना ने अल्लू अर्जुन को इसके लिए सबसे उपयुक्त बताया था। जबकि मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह का शक्तिमान के तौर पर खुला विरोध किया था।
साल 2024 में मुकेश खन्ना ने कहा था, ‘मैं अभी कुछ भी पक्का नहीं कह रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि अल्लू अर्जुन शक्तिमान बन सकते हैं। उनके पास अच्छी शक्ल और कद-काठी है।’