सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Trisha Krishnan Reacts On Tamil Nadu Bjp Chiefs Nainar Nagendran Remark On Her And Tvk Chief Vijay

Trisha: ‘बदतमीजी के खिलाफ हमेशा आवाज उठानी चाहिए’, नयनार नागेंद्रन के बयान पर आया तृषा कृष्णन का रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 16 Feb 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Trisha: तमिल फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने नयनार नागेंद्रन के एक बयान पर बड़ा रिएक्शन दिया है। नागेंद्रन का बयान अभिनेता-राजनेता विजय थलापति को लेकर दिया गया था, जिसमें तृषा का नाम घसीटा गया था। जानिए क्या है मामला…

Trisha Krishnan Reacts On Tamil Nadu Bjp Chiefs Nainar Nagendran Remark On Her And Tvk Chief Vijay
तृषा कृष्णन और थलापति विजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु में चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान नयनार नागेंद्रन ने एक विवादित बयान दिया। ये बयान उन्होंने विजय थलापति को लेकर दिया, लेकिन इसमें उन्होंने एक्ट्रेस तृषा को भी घसीट दिया। जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस पर तृषा का भी कड़ा रिएक्शन सामने आया है। 

Trending Videos

क्या था बयान ? 
दरअसल, तमिलनाडु में चुनावी माहौल गरम है। इसी बीच नागेंद्रन ने विजय की राजनीतिक अनुभव पर विवादित बयान दिया। उन्होंने विजय को बेचारा बताया और उन पर हंसते हुए कहा, ‘पहले उन्हें घर से बाहर आना होगा। वह पहले तृषा के घर से बाहर आएं, तभी कुछ हो सकता है।’ यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसकी भाषा और लहजे को लेकर लोग नागेंद्रन पर सवाल उठाने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान पर तृषा का रिएक्शन
बयान के वायरल होने पर तृषा कृष्णन का भी पोस्ट सामने आया। उनका नाम बेवजह घसीटने पर उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘Disrespect should and always will be called out’ यानि, ‘अपमान को हमेशा उजागर किया जाएगा।’ तृषा की ओर से यह भी साफ किया गया कि उनका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है और न ही उनका राजनीति में आने का कोई इरादा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Trish (@trishakrishnan)


 

 

आधिकारिक स्टेटमेंट भी किया जारी
इसके बाद उनके लीगल एडवाइजर नित्थ्येश नटराज ने भी एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया। स्टेटमेंट में लिखा, ‘मेरी क्लाइंट चाहती हैं कि उन्हें सिर्फ उनके काम से पहचाना जाए, किसी कथित राजनीतिक जुड़ाव से नहीं। निजी जिंदगी को सार्वजनिक बहस का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए, खासकर जब बात जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों की हो। स्टेटमेंट के आखिर में यह भी अनुरोध किया गया कि तृषा का नाम उन मामलों में न जोड़ा जाए जिनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है।
 

 

साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं तृषा-विजय
तृषा कृष्णन तमिल सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और आज भी बड़ी फिल्मों की लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आती हैं। अपने करियर में तृषा ने कई हिट और यादगार फिल्में दी हैं। तृषा और विजय की जोड़ी तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने साथ में कई सफल फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘घिल्ली’, ‘कुरुवी’, ‘लियो’ और ‘आथी’ फिल्म शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed