सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Deverakonda House Decorated Amid Wedding Rumours With Rashmika Mandanna

शादी की खबरों के बीच सज गया विजय देवरकोंडा का घर, एयरपोर्ट पर नजर आईं रश्मिका मंदाना; देखें वायरल वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 18 Feb 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Vijay Deverakonda House Decorated Amid Wedding Rumours: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर अटकलें लंबे समय से लग रही हैं। इसी महीने दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन्हीं खबरों के बीच विजय देवरकोंडा का घर सजा हुआ नजर आया।

Vijay Deverakonda House Decorated Amid Wedding Rumours With Rashmika Mandanna
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood
विज्ञापन

विस्तार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा जाता है। 26 फरवरी को इनकी शादी हो सकती है, यह बात कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही है। लेकिन अब तक दोनों एक्टर्स ने शादी को लेकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन विजय देवरकोंडा का घर सजा देखकर फैंस को अंदेशा हो गया है कि सच में वह रश्मिका मंदाना से शादी करने वाले हैं। 

Trending Videos


घर सजा देखकर फैंस हुए खुश
सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा के घर के कई वीडियो वायरल हैं, जिसमें पूरा घर लाइट्स से सजा है। शादी वाले घर की तरह की इसे सजाया गया है। यह वीडियो देखकर फैंस भी विजय और रश्मिका के लिए खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर कई फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर नजर आईं
एक तरफ विजय देवरकोंडा का घर पूरी तरह से सज गया है। वहीं रश्मिका का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। इस वीडियो को देखकर अटकलें लग रही हैं कि वह अपनी शादी के लिए उदयपुर जा रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla South (@pinkvillasouth)

 

 

Vijay Deverakonda House Decorated Amid Wedding Rumours With Rashmika Mandanna
रश्मिका और विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कब होगी विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी?
दिसंबर महीने में एचटी सिटी की एक खबर के अनुसार रश्मिका और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। कपल ने शादी के लिए एक शाही विरासत महल को चुना था, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 

विजय और रश्मिका मंदाना करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
विजय देवरकोंडा के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल उनकी एक फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज हुई। वहीं रश्मिका मंदाना भी एक साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में पिछले साल नजर आईं। इस साल दोनों के पास बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं। रश्मिका बॉलीवुड की फिल्म 'कॉकटेल 2' कर रही हैं। वहीं विजय देवरकोंडा फिल्म 'राणाबली' में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed