Kannappa: प्रभास-अक्षय कुमार और मोहनलाल के कैमियो पर विष्णु मांचू ने दी प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात
Kannappa: विष्णु मांचू ने 'कन्नप्पा' फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार और मोहनलाल के कैमियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विष्णु मांचू अभिनीत फिल्म ‘कन्नप्पा’ एक भव्य पौराणिक एक्शन ड्रामा है जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार और मोहनलाल जैसे बड़े सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म कन्नप्पा की मशहूर कहानी से प्रेरित है। हाल ही में एक इंटरव्यू में विष्णु मांचू ने फिल्म के सितारों की भूमिका पर खुलकर बात की।
123तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक विष्णु मांचू ने स्पष्ट किया कि बड़े नाम वाले सितारे केवल संक्षिप्त रूप से दिखाई नहीं देने वाले हैं। इसके बजाय उनकी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं जो फिल्म पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक विष्णु मांचू का उद्धरण कुछ इस प्रकार था, “अगर आपको लगता है कि ये सितारे बस थोड़ी देर के लिए दिखेंगे, तो आप गलत हैं। ये किरदार सिर्फ दो-तीन मिनट के कैमियो तक सीमित नहीं हैं।” प्रभास फिल्म में रुद्र के किरदार में दिखेंगे, जबकि अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे। मोहनलाल का रोल भी बेहद अहम है। काजल अग्रवाल इसमें देवी पार्वती के रूप में नजर आएंगी।
Javed Akhtar: इस पाकिस्तानी गायक की तलाश में हैं जावेद अख्तर, गायकी के हुए दीवाने; दिया ये ऑफर
‘कन्नप्पा’ एक शिकारी की कहानी है, जो नास्तिक से भगवान शिव का परम भक्त बन जाता है। अपनी भक्ति को साबित करने के लिए वह अपनी आंखें तक बलिदान कर देता है। विष्णु मांचू इस फिल्म में कन्नप्पा का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।
यह फिल्म छह भाषाओं- तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज होगी। इसका संगीत स्टीफन देवासी ने तैयार किया है। वहीं, इसमें मणि शर्मा का भी अतिरिक्त योगदान है। फिल्म के सिनेमैटोग्राफी की कमान शेल्डन चौ के हाथों में है। एक्शन सीक्वेंस को केचा ने डिजाइन किया है, जबकि डांस प्रभु देवा, गणेश और बृंदा ने कोरियोग्राफ किए हैं।