Toxic Teaser: इस दिन रिलीज होगा यश स्टारर 'टॉक्सिक' का टीजर, नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने दी जानकारी
Toxic Teaser Release Date: फिल्म 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि वह इस फिल्म का टीजर कब रिलीज करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विस्तार
विज्ञापनविज्ञापन
कब रिलीज होगा टीजर?
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर टॉक्सिक का एक पोस्टर जारी किया है। इसमें बताया गया है कि फिल्म का टीजर कल 20 जनवरी 2026 को सुबह 9:35 बजे जारी होगा। पोस्टर पर यह भी लिखा है कि यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस फिल्म के टीजर को लेकर उत्साहित हैं।
आपको बता दें कि यश के जन्मदिन (08 जनवरी) पर मेकर्स ने 'टॉक्सिक' की पहली झलक दिखाई थी। कुछ यूजर्स ने इसे बहुत बोल्ड बता कर इसकी आलोचना की थी, तो वहीं कुछ लोग इसके सपोर्ट में थे। फिल्म की पहली झलक में यश एक महिला के साथ बोल्ड अंदाज में रोमांस करते नजर आए थे।
फिल्म 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर 2' भी रिलीज होने वाली है। ‘टॉक्सिक’ से यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मणी वसंत के लुक सामने आ चुके हैं। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।