Box Office Collection: ‘जूनियर’ और ‘मालिक’ का क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल? ‘सुपरमैन’ के सिमट गए कदम
Junior-Maalik And Superman Box Office Collection: फिल्म ‘सैयारा’ की रिलीज से पहले सिनेमाघर में कुछ फिल्में पहले से मौजूद हैं। यह फिल्में भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही हैं। जानिए, राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ और साउथ फिल्म ‘जूनियर’ ने बाॅक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है। 'सुपरमैन' का क्या हाल है? जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में साउथ फिल्म ‘जूनियर’ भी थिएटर में रिलीज हुई। इस फिल्म को आज दूसरा दिन है। वहीं राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘मालिक’ को नौ दिन सिनेमाघर में पूरे हो चुके हैं। इनके अलावा एक हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मौजूद थी। जानिए, इन फिल्मों ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
साउथ फिल्म ‘जूनियर’ की धीमी कमाई
कीर्ति रेड्डी, जेनेलिया डिसूजा और श्रीलीला के अभिनय से सजी फिल्म ‘जूनियर’ को बॉक्स ऑफिस पर ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 1.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल कमाई भी अब तक 2.81 करोड़ रुपये है।
राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने नौवें दिन में आकर लगभग 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 22.47 करोड़ रुपये है। फिल्म की जैसी हाइप रिलीज से पहले थी, उसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नहीं हुआ। फिल्म की कमाई हर दिन घटती ही जा रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट मानुषी छिल्लर हैं।
फिल्म ‘सुपरमैन’ की कुल कमाई अब तक 37 करोड़ रुपये हुई। कल तक इसका कलेक्शन दिख रहा था। आठवें दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मगर नौवें दिन का इसका कलेक्शन नजर नहीं आ रहा है। आज बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में हैं। यह फिल्म दूसरे दिन भी अच्छी कमाई करने में कामयाब हुई।

कमेंट
कमेंट X