सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   SRK and kajol movie DDLJ song Tujhe Dekha To ye jaana voted for UK favourite 90s Bollywood song by BBC

DDLJ: 29 साल बाद फिर चर्चा में आया 'डीडीएलजे' का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना', यूके में इस लिस्ट में मारी बाजी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है। गाने ने विदेशी धरती पर धमाल मचा दिया है।

SRK and kajol movie DDLJ song Tujhe Dekha To ye jaana voted for UK favourite 90s Bollywood song by BBC
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार

कुछ गाने इतने सदाबहार होते हैं कि उनका जादू सालों-साल कायम रहता है। हिंदी फिल्मों के लिए ऐसे कई गाने बनाए जा चुके हैं, जिन्हें हर दौर में पसंद किया जाता है। शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' भी ऐसे ही गानों की फेहरिस्त में शामिल हैं। इस गाने को केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब सुना जाता है। 29 साल पहले आया यह गाना एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया है। 

Trending Videos


Anant-Radhika: अंबानी की पार्टी में भाईजान संग झूमते नजर आए संजय दत्त, फैंस बोले- इटली में बाबा का स्वैग
विज्ञापन
विज्ञापन


यूके वालों का सबसे पसंदीदा गाना बना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम'
'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाने की चर्चा का कारण यह है कि इसे बीबीसी ने यूके में 90 के दशक के सबसे पसंदीदा बॉलीवुड गाने के रुप में चुना है। इसके लिए बाकायदा वोटिंग की गई थी। बीबीसी ने 90 के दशक के 50 बॉलीवुड गानों की एक लिस्ट बनाई थी और लोगों से उनका पसंदीदा गाना चुनने के लिए कहा था। इस प्रकिया के लिए एक पैनल बनाया गया था, जिसमें हारून रशीद, नादिया अली, अमृता तन्ना, गगन ग्रेवाल, निकिता कांडा, असीम बर्नी और करण पंगाली शामिल थे।

Kangana Ranaut: रवीना टंडन के समर्थन में उतरीं कंगना रणौत, अभिनेत्री पर हुए हमले की घटना को बताया चिंताजनक

गाने के लिए आनंद बख्शी ने जीता था अवॉर्ड
'तुझे देखो तो ये जाना सनम' गाने को कुमार सानू और लोकप्रिय गायिका दिवंगत लता मंगेशकर ने गाया था। इसे संगीतकार जतिन-ललित ने तैयार किया था। गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे, जिन्हें साल 1996 में सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। वहीं, कुमार सानू को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित हुए थे। 

Priyanka Chopra: 'द ब्लफ' के क्रू के साथ मस्ती करती दिखीं 'देसी गर्ल', बेटी मालती भी यॉट पार्टी में आईं नजर

लिस्ट में यह गाने भी थे शामिल
गानों की सूची में 'ये दिल्लगी' फिल्म का गाना 'ओले ओले' और 'खामोशी' का गीत 'बाहों के दरमियान' भी शामिल था, लेकिन बाजी आखिरकार 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' ने ही मारी। मालूम हो कि 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के बाकी गाने भी काफी हिट रहे थे और फिल्म तो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म से शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी भी परदे पर हिट हो गई थी।

Raveena Tandon: नशे की हालत में मारपीट आरोपों पर रवीना ने तोड़ी चुप्पी, साझा किया पुलिस का आधिकारिक बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed