सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Stan Lee Birth anniversary special know the unknown facts about marvels comics editor struggle story

Stan Lee Birth Anniversary: स्पाइडर मैन-हल्क जैसे किरदार गढ़ अमर हो गए स्टेन, इंडस्ट्री को दिए कई सुपरहीरो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 28 Dec 2023 07:02 AM IST
विज्ञापन
Stan Lee Birth anniversary special know the unknown facts about marvels comics editor struggle story
स्टेन ली - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
स्टेन ली एक ऐसा नाम है जिससे हम सभी के बचपन की यादें जुड़ी हुई हैं। स्टेन ली कॉमिक बुक राइटर और एडिटर थे। यह वही शख्स हैं जिन्होंने दुनिया को 'स्पाइडरनमैन', 'द हल्क', 'आयरन मैन' जैसे किरदार और मार्वल कॉमिक्स दी थी। हॉलीवुड में स्टेन ली के सुपरहीरो कैरेक्टर्स को लेकर कई फिल्में बनाई गई हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया। तो आइए जानते हैं स्टेन ली की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें...
Trending Videos


मार्वल कॉमिक्स से की शुरुआत 
28 दिसंबर 1922 को न्यूयॉर्क में जन्मे स्टेन ली ने 1961 में दि फैंटास्टिक फोर के साथ मार्वल कॉमिक्स की शुरुआत की थी। इसके बाद कॉमिक के सभी किरदारों को मार्वल स्टूडियो में सूट किया गया, इसमें 'स्पाइडर मैन', 'एक्स मैन', 'हल्क', 'आयरन मैन', 'ब्लैक पैंथर', 'थोर', 'डॉक्टर स्टैंज' और 'कैप्टन अमेरिका' जैसे किरदार शामिल थे। इन सभी किरदारों की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर धमाल मचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 8: 'आराधना' के लिए शर्मिला टैगोर नहीं थीं पहली पसंद, करण जौहर के शो में किया दिलचस्प खुलासा

हॉलीवुड ही नहीं भारतीय सुपरहीरो फिल्म भी बनाई
स्टेन ली ने मार्वल की लगभग हर फिल्म में कैमियो रोल भी अदा किया है। यही नहीं कॉमिक्स के अलावा स्टेन ली ने फिल्मों में स्क्रीनप्ले भी लिखे थे। उनकी कॉमिक्स के पूरी दुनिया में दीवाने हैं। केवल हॉलीवुड ही नहीं बल्कि स्टेन ली ने भारतीय सुपरहीरो फिल्म 'चक्र' भी बनाई, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

स्पाइडर मैन का किरदार रहा सफल
स्टेन ली के सुपरहीरो कैरेक्टर्स में सबसे सफल किरदार 'स्पाइडर मैन' रहा। यही नहीं इस कॉमिक बुक से सबसे ज्यादा कमाई भी हुई। इसे स्टेन ली और स्टीव डिटको ने मिलकर लिखा था। 1962 में सबसे पहले प्रकाशित हुई कॉमिक बुक में 'स्पाइडर मैन' का किरदार दिखाया गया, इसके बाद 'स्पाइडर मैन' पर फिल्में, एनिमेशन शोज, वीडियो गेम्स भी आए जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। स्टेन ली के मुताबिक स्पाइडर मैन के जरिए वो दिखाना चाहते थे कि एक आदमी किस तरह लोगों की मदद करता है। बता दें कि, स्टेन ली ने 12 नवंबर 2018 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

यह भी पढ़ें: Biopic Film: बायोपिक फिल्मों से चमकी इन सितारों की किस्मत, एक मूवी ने कमाए थे 2000 करोड़ से ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed